राशन की अनवरत सहायता के संग गरीब ब्राह्मणों, कलाकारो, एवं शिल्पकारों को ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया संम्मानित


आज  महाअभियान के42 वे दिन    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट  के तत्वाधान में 2370 निराश्रितों को राशन और स्वास्थ्य किट बॉटने के साथ कलाकारों ,शिल्पकारों एवं ब्राह्मणों का पुष्पवर्षा,दुशाला,माला एवं मास्क सेनेटाइजर आदि प्रदान कर भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के      संस्थापक अध्यक्ष एवं चीफ ट्रस्टी श्री राजीव मिश्रा ने श्री महाकालेश्वर वैदिक संस्कृत महाविद्यालय  लालकुआ लखनऊ के 11 प्रकांड पंडितो से वैश्विक महामारी के शमन एवं जनमानस के कल्याण केलिए वैदिक मंत्रोच्चार,शांतिपाठ,पूजन एवं हवन किया गया।इस अवसर  पर ममता चरिटीबल ट्रस्ट की प्रेरणामई स्वर्गीय ममता मिश्रा  पत्नी श्री राजीव मिश्रा के चित्र पर   पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया जिनकी प्रेरणा से ट्रस्ट को सेवा का सम्बल प्राप्त होता रहता है।


वितरण अभियान एवं सम्मान का सिलसिला आज भी युद्ध स्तर पर जारी रही ।गोमती नगर के विभिन्न मलिन बस्तियों के परिवारों में को लाभान्वित करते हुए विशाल खण्ड मके जरूरतमन्दों को सत्येंद्र कुमार,नमन,अमित त्रिपाठी,अजय प्रजापति एवँ शुभम शर्मा के पर्यवेक्षण में राशन वितरण किया गया जबकि विराम खण्ड 3 तिराहा  आरजी काम्प्लेक्स पर धीरू शर्मा,अवधेश कुमार यादव,संजीव सिंह सौरभ तिवारी,अमर बाल्मीकि की उपस्थितिमें वितरण सम्पन्न हुवा ।वही गवरी गांव में राशन एवं स्वास्थ्य किट वितरण में पार्षद राम कृष्ण यादव,विनोद शर्मा,भोला यादव प्रवेश कुमार,सोनू यादव का विशेष सहयोग रहा।आज श्री महाकालेश्वर वैदिक संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य देवानंद शर्मा,जितेंद्र तिवारी,रस्म रूप तिवारी,मोहित तिवारी,सत्येन्द्र तिवारी,शिव शंकर तिवारी,राजेन्द्र तिवारी प्रेम शंकर तिवारी,राम भरत मिश्रा, रजनीश पांडे,विमलेश मिश्रा, एवं अतुल श्याम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन और कोरोना शांति पाठ किया।इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री प्रवीण मिश्रा, सहसंयोजक मोहित मिश्रा ,श्री कैलाश शुक्ला आदि का सराहनीय योगदान रहा।उक्त जानकारी संस्था के संस्थापक ट्रस्टी डॉ राजेश शुक्ल ने मीडिया को दिया

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?