राशन वितरण अभियान के साथ ,ममता चैरिटेबल ट्रस्ट कर रही, कोरोना जनजागरण की अनूठी पहल


लखनऊ,ममता चैरिटेबल ट्रस्ट लखनऊ के खाद्यान वितरण अभियान  के 33वे दिन निराश्रितों और जरूरतमन्द  पूर्व चयनित 1740 परिवारों को 10-10 दिन का कच्चा राशन वितरित किया गया,वही टोलफ्री 9455877777 से इमरजेंसी सेवा के माध्यम से इंदिरा नगर,कल्याणपुर,अकबर नगर,मल्हौर,सुरेंद्र नगर कमता,आदि क्षेत्रो सर से 324 अति जरूरतमन्दों को कच्चा राशन उपलब्ध कराया गया।
    संस्था के चीफ ट्रस्टी एवं अभियान अध्यक्ष श्री राजीव मिश्रा ने बताया कि चयनित मुहल्लों में स्थानीय पार्षदों सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं का व्यापक सहयोग मिल रहा है।, पूर्व पार्षद प्रमोद सिंह राजन, पार्षद विनीता सिंह,मदन शुक्ल,धैर्य श्रीवास्तव,, राकेश कनौजिया एवं अभिजीत सिंह की देखरेख मे नियु हैदराबाद, मोतीलाल वार्ड,आर कन्या चौराहा,एवं काल्विन कालेज चौराहा में तथा अरविंद मिश्रा मण्डल अध्यक्ष,अभय पांडे,उदय पांडे,प्रवेश सिंह मनीष पांडे,उत्कर्ष पांडे शिवम गुप्ता,राजू जोशी,  ,अतुल सिंह के पर्यवेक्षण में खिन्नी चौराहा मोहान रोड़ राजाजी पुरम में खाद्यान वितरित किया गया।
                                     कोरोना हारेगा भारत जीतेगा के सम्बंध में जनजागरण अभियान के अंतर्गत आज  विधान सभा चौराहा एवं 1090 चौराहा पर चित्रकारी और रंगोली प्रदर्शनी के माध्यम से संदेश देने का कार्य किया गया।इस अवसर पर संरक्षक एडबोकेट विपिन मिश्रा,मोहित मिश्रा राहुल कुशवाहा,गौरव पांडे,आलोक शर्मा,राकेश भारती का अपूर्व सहयोग रहा।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?