राशन वितरण का अभियान,गरीबो का भी हो सम्मान के साथ साथ करोना जनजागरण की अद्भुत पहल


आज अभियान के 35वे दिन तक ममता चैरिटेबल ट्रस्ट लखनऊ कुल 81350 निराश्रितों, वंचितों एवं प्रवासी परिवारों को कच्चा राशन वितरित कर चुकी है,साथ ही कोरोना योद्धाओ का सम्मान,गरीबो का अभिवादन एवं विभिन्न माध्यमो से आम जनमानस में करोना से लड़कर जीतने का मंत्र और जनजागरण भी कर रही है।ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी एवं अभियान के अध्यक्ष श्री राजीव मिश्रा के इस संकल्प,साधना और सुदृढ़ता को चारों तरफ से सराहा जा रहा है।बकौल श्री मिश्रा हमारी संस्था के 182 स्वयंसेवक, स्थानीय पार्षदों,सामाजिक सेवको एवं सक्रिय सदस्यो से सहयोग लेकर जरूरतमन्दों का चयन,नियोजन एवं जगह जगह जाकर वितरण की व्यवस्था करते हैं जिसमे मुख्य रूप से अनुज त्रिपाठी,नरसिंह शर्मा,विजय सिंह,बंटी उमाशंकर, लव वर्मा,आयुष मिश्र,आदेश शुक्ल,मोहित मिश्रा एवं सूर्यांश मिश्रा दिन रात काम कर रहे हैं।

     आज नेहरू इन्क्लेव  जनकल्याण समिति कीअध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी कलहंस,सचिव नीलम सिंह एवं सदस्यगण श्री देवेंद्र सिंह,अजय तिवारी,श्रीमती आरती सिंह,एस पी कंचन,मंजू त्रिपाठी एवं सोनू यादव की उपस्थिति में

नेहरू इन्क्लेव के पास मलिन बस्तियों के निराश्रितों में राशन वितरित किया गया। वही टोलफ्री 9455877777 के माध्यम से आये 435 लोगो सहित   आज कुल 1750 जरुरत मन्दो को खाद्यान पहुचाया गया।इस अवसर परउपाध्यक्ष प्रवीण मिश्र,विवेक मिश्रा, मुख्य प्रभारी नवीन मिश्रा,एडबोकेट गौरव पांडे,राकेश भारती सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं का महती सहयोग रहा।उक्त जानकारी संस्था के ट्रस्टी एवं संरक्षक डॉ राजेश शुक्ला ने दिया


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?