राशन वितरण महाअभियान एवं कोरोना जनजागरण साथ मे गरीबो का सम्मान से लखनऊ जीतेगा कोरोना हारेगा


ममता चैरिटेबल ट्रस्ट लखनऊ कोरोना के इस संकट काल  मे पिछले 44 दिन से 101222 जरूरतमन्दों को खाद्यान,मास्क,सेनेटाइजर बांटने के साथ साथ कोरोना योद्धाओ का सम्मान ,गरीबो का अभिवादन   एवं कोरोना जागरूकता कार्यक्रम  करते हुए जरूरतमन्दों की आस,कोरोना योद्धाओ का एहसास और लखनऊ वासियो केलिए खास बना हुआ है।सामाजिक,आध्यात्मिक, धार्मिक,राजनैतिक प्रशासनिक एवं अन्य प्रतिष्ठित समाज के मूर्धन्य व्यक्तिवो सहित जनसमान्य ने खूब सराहा है।आज तक 1लाख से अधिक परिवारों तक सहायता पहुचने पर  चीफ ट्रस्टी एवं संस्थापक अध्यक्ष श्री राजीव  मिश्राने ईश्वर,के साथ साथ मीडिया,प्रशासन सहित अपनी पूरी टीम को धन्यवाद दिया
आज वितरण अभियान के प्रारम्भ  में पराग चौराहा पर निराश्रितों को राशन आदि वितरित कर  पत्रकार बन्धुओ का पुष्पवर्षा व फूल माला के साथ  भव्य सम्मान किया।इस मौके पर लोकप्रिय संसद श्री कौशल किशोरकी गरिमामयी उपस्थित सहित,पार्षद कौशलेंद्र द्विबेदी,संजय शुक्ल,श्याम मोहन गुप्ता,किरण शर्मा,ममता साहू, विमल सिंह का सराहनीय योगदान रहा।एलडीए स्थिति गोलमार्केट चौराहे पर भी राशन वितरण के साथ पुलिसकर्मियों को फूल माला ,पुष्पवर्षा, ताली एवं शंख  बजाकर एवं कोविड स्वास्थ्य किट भेंट  कर सम्मान किया। जिसमें।           संस्था के मुख्य संरक्षक एडवोकेट विपिन मिश्र,सहसंयोजक मोहित मिश्रा आदि उपस्थित रहे।वही सीएमएस चौराहे पर राशन वितरण के साथ कोरोना योद्धाओ  पर पुष्पवर्षा कर सेनेटाइजर, मास्क,प्रदान कर स्वागत सम्मान किया।जिसमें मुख्य रूप से सुषमा अग्रवाल,राजेश्वरी त्रिपाठी,दीपा त्रिवेदी,नीता खन्ना,,दुर्गेश शुक्ल,शैलेश अवस्थी, की गौरवमयी उपस्थित रही जबकि सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल के प्रबन्धक श्री दुर्गेश सोनकर सहित 380लोगो को टोलफ्री के माध्यम से वितरण हेतु ऑनलाइन राशन दिया गया। आज मुख्यरूप से मुख्य प्रभारी नवीन मिश्रा, शोसल मीडिया प्रभारी आयुष मिश्रा, आदेश शुक्ला, सूर्यांश मिश्रा, स्टोर प्रभारी अजय सिंह,उमाशंकर, अभयराज,राकेश आदि ने कार्यक्रम प्रबंधन में अपना योगदान दिया संस्था के संस्थापक ट्रस्टी एवं अभियान संरक्षक डॉ राजेश शुक्ल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया जब तक लोकडौन कि संकट काल स्थिति के साथ लखनऊ में एक भी जरूरतमंद रहेगा यह महाअभियान ऐसे ही जारी रहेगा।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,