सभी घायलों के इलाज का खर्च उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा: मुख्यमंत्री

लखनऊ: 10 मई, 2020

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान जी से उनके राज्य के नरसिंहपुर क्षेत्र में एक मार्ग दुर्घटना में घायल उत्तर प्रदेश के श्रमिकों का इलाज करवाने का अनुरोध किया है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने मृतकाश्रितों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 02-02 लाख रुपए की सहायता तत्काल उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री जी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मध्य प्रदेश से सभी मृतकों के पार्थिव शरीर जनपद झांसी में प्राप्त कर उन्हें उनके गृह जनपद पहुंचाकर सम्बन्धित परिजनों को सौंपने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी घायलों के इलाज का खर्च उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?