समाजसेवी पत्नी की याद में बना ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ‘समाज सेवा ही अब जीवन का उद्देश्य: राजीव मिश्रा


लखनऊ लॉकडाउन 3.0 के पहले दिन और अब तक खाद्यान्न वितरण के 31वें दिन तक
ममता चैरिटेबल ट्रस्ट 72,000 गरीब जरूरतमंद परिवारों को एक-एक सप्ताह का
राशन दे चुका है। यह राशन वितरण जब तक लॉकडाउन जारी रहेगा तब तक चलता
रहेगा। क्योंकि ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी और अध्यक्ष राजीव
मिश्रा का संकल्प है कि लॉकडाउन के चलते कोई गरीब भूखा नहीं सोयेगा।
लॉकडाउन तीन में भी ट्रस्ट भूखों का संकट मोचक बना रहेगा। ट्रस्ट के
मुख्य ट्रस्टी राजीव मिश्रा ने बताया कि इस ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की
स्थापना छः माह पहले अपनी प्रिय पत्नी की याद में की थी। पत्नी स्वयं
समाज सेविका थी। उनको गरीबों की सेवा करना अच्छा लगता था। इसलिये मैनें
भी समाज की सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया। ट्रस्ट के साथ 182
कर्मठ स्वैच्छिक सेवादार जुड़े है जो रात-दिन सेवाकार्य में लगे है। इनमें
समाज के कई प्रतिष्ठित गणमान्य लोग भी शामिल है। लॉकडाउन के दौरान गरीब
मेंहनतकश दिहाड़ी मजदूर जो केवल मजबूर है उनके परिवारों को राशन वितरण
सेवा से बढ़कर कोई और पुनीत कार्य नहीं है। सेवा के इकत्तीसवे दिन कुल
बहत्तर हजार परिवारों को एक-एक सप्ताह तक का राशन के पैकेट प्रदान किये
जा चुके है। प्रत्येक पैकेट में पॉच किलों आटा, तीन किलो चावल, एक किलों
दाल, एक किलो नमक और मसाले आदि होते है। इसके अतिरिक्त ट्रस्ट का टोल
फ्री 9455877777 नम्बर भी जारी किया गया है। जरूरतमंद इस पर भी फोन करके
राशन मंगा रहे है। कल 426 जरूरतमंदों को टोल फ्री नम्बर सेवा से राशन की
सहायता की गयी। अब तक 25,000 मास्क और सैनेटाइजर को वितरण भी किया जा
चुका है। उन्होने बताया कि कोरोना और लॉकडाउन की महत्ता बताने के लिये
पूरे शहर में पेण्टिग के माध्यम से लोगों को जागरूक करने जा रहे है। साथ
ही लॉकडाउन समाप्त होने के बाद ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से रक्तदान
कैम्प आयोजित करेगें ताकि जरूरतमंदों को निशुल्क रक्त उपलब्ध हो सके।
स्वास्थ्य मेलों का आयोजन करेगे जिसमें गरीवों की निःशुल्क जॉचें होगी और
औषधि वितरण होगा। इसी प्रकार निशुल्क आंखों की जॉच और गरीबों में पॉच
हजार चश्मा वितरण का कैम्प भी आयोजित करेगें। अब गरीब, जरूरतमंदों
असहायों की सेवा करना ही उनका और ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य बन चुका है।
वे पूरी तरह से समाज सेवा के प्रति समर्पित है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?