सम्पर्क व संवाद के अभियान का  शुभारम्भ कल 30 मई को सायंकाल 4 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी फेसबुक के माध्यम से


लखनऊ 29 मई 2020, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष कल 30 मई 2020 को पूरा हो रहा है। इस अवसर पर पार्टी द्वारा शुरू किये जा रहे सम्पर्क व संवाद के अभियान का  शुभारम्भ कल 30 मई को सायंकाल 4 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी फेसबुक के माध्यम से लाइव सम्बोधन द्वारा होगा। अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के द्वारा लिखे पत्र जिसमें आत्मनिर्भर भारत की विश्व कल्याण में भूमिका, केन्द्र सरकार द्वारा इस विषम परिस्थिति में उठाए गए कदम और और कोविड-19 से सावधानियां व बचाव को रेखाकिंत किया गया है, को प्रदेश में व्यक्तिगत सम्पर्क के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेगें। पार्टी कार्यकर्ता व्यक्तिगत सम्पर्क और डिजिटल सम्पर्क का अभियान चलाकर मोदी सरकार 2.0 के प्रथम वर्ष की उपलब्धियों के साथ अन्य विषयों पर जनता के बीच अपनी बात पहुंचाएगें। प्रदेश में 6 वर्चुअल रैली भी आयोजित की जाएगीं।
उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार 2.0 के पहले वर्ष के पूरा होने पर कल 30 मई से शुरू हो रहे अभियान के तहत पार्टी उत्तर प्रदेश में क्षेत्रवार 6 वर्चुअल रैलियां करेगी। इन रैलियों में समाज के विभिन्न वर्ग समूह के लोग सम्मिलित होंगे। साथ ही पार्टी के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा व अनुसूचित जन-जाति मोर्चा भी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम सम्पर्क संवाद का अभियान चलाएंगे। सभी मोर्चों के कार्यकर्ता योजना बनाकर फेसकवर व सैनिटाइजर वितरण का कार्य करेगें। डिजिटल सम्पर्क के तहत प्रत्येक बूथ पर व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाया जाएगा। इन व्हाट्सएप्प ग्रुपों में समाज के प्रमुख, प्रतिष्ठित व विभिन्न जाति धर्म के लोगों को जोड़ते हुए उन तक केन्द्र सरकार की उपलब्धियां कोविड-19 से बचाव एवं राहत हेतु सरकार द्वारा किये गये प्रयासों से जुड़े विषयों को पहुंचाया जाएगा। मीडिया के माध्यम से जनता तक अपनी बात पहुंचाने के लिए प्रदेश के प्रमुख केन्द्रों पर पार्टी प्रेसवार्ता भी आयोजित करेगी।
पार्टी ने तय किया है कि अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता अनिवार्य रूप से लाकडाउन नियमों व स्थानीय प्रशासन के निर्देशो का पालन करेगें साथ ही कंटेनमेंट जोन और क्वारंटाइन सेंटर तथा सार्वजनिक स्थानों पर इस अभियान को चलाने से बचना है। घर-घर सम्पर्क के दौरान केवल 2 कार्यकर्ता ही रहेंगे और वे दो गज की शारीरिक दूरी व मॉस्क का उपयोग करते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी उपायों का पालन करेंगे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,