सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने सैकड़ों यात्रियों को लंच पैकेट वितरित किये

हमीरपुर, 20 मई, 2020:  "वसुधैव कुटुम्बकम" को चरितार्थ करते हुए आज बुधवार को कुछेछा (बेतवा नगर) स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सेवादार निरंकारी भक्तों ने भवन के सामने हाईवे से गुजर रही लगभग 40 बसों के लगभग एक हजार यात्रियों को स्वादिष्ट भोजन (लंच पैकेट ) भेंट किये तथा ठन्डे पानी की व्यवस्था की।

             इसी के साथ - साथ सभी बसों में मौजूद लगभग 200 बच्चों को स्वादिष्ट गर्म - गर्म मीठा दूध भी पिलाया गया। जिन यात्रियों के पास मास्क नही थे उन्हें मास्क भी भेंट किये।

             उल्लेखनीय है कि संत निरंकारी मिशन की हमीरपुर शाखा ने सदैव की भांति इस प्राकृतिक आपदा में भी विगत दो माह से बढ़ चढ़ कर लगभग 40,000 रू० निर्बल या असहाय वर्ग को भरपूर सूखा राशन तथा अनेको परिवारों को निरंतर आर्थिक सहायता के रूप में सेवा स्वरूप भेंट किये हैं। 

             इसके अतिरिक्त लगभग 20,000 रू० मूल्य के उत्तम क्वालिटी के 2000 से अधिक घर पर बनें फेस मास्क भी रमेडी तिराहा, दीक्षित स्वीट तिराहा, कालपी चौराहा, कुछेछा तथा गली मोहल्लों में वितरित किये गए हैं। 

             यह भी जानने योग्य है कि संत निरंकारी मिशन के करोड़ो अनुयायी भाई एवं बहने फेस मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेन्स, हैंड सैनिटाइजर इत्यादि नियमों का स्वयं भी पालन कर रहे हैं तथा दूसरों को भी पालन करने हेतु निरंतर समझा रहे हैं। 

             एक अदभुत तथ्य यह भी है कि जहां मंदिर, मस्जिद इत्यादि स्थानों की भांति विश्व भर के संत निरंकारी सत्संग भवनों में भी सामूहिक एकत्र हो कर सत्संगों पर स्वैच्छिक रोक लगाई गई है, वही पर हजारों की संख्या में विश्वव्यापी ऑनलाइन संत निरंकारी मानव धर्म सत्संगों के द्वारा परमपिता परमात्मा से इस प्रकोप की शांति एवं मानव मात्र के कल्याण हेतु प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

            उल्लेखनीय है कि पिछले दो माह से संस्था के मात्र दिल्ली मुख्यालय से ही प्रतिदिन लगभग एक लाख व्यक्तियों के दैनिक भोजन की व्यवस्था की जा रही है तथा पांच करोड़ रु० प्रधानमंत्री कोष, दो करोड़ रु० विभिन्न प्रान्तों के मुख्यमंत्रियों के कोष में भेंट करने के साथ 10,000 पी०पी०ई० किट तथा विश्व भर में लाखों मास्क इत्यादि भेंट करने के साथ रक्तदान तथा हजारों सेवादार नियमित सेवाएं कर रहे हैं। जिनकी स्वयं प्रधानमंत्री जी तथा सभी मुख्यमंत्रियों द्वारा सर्वाधिक प्रशंसा की गई है । 

                 इन सभी सेवाओं और सत्संग की व्यवस्था संयोजक क्रांति कुमार गुप्ता तथा सेवादल संचालक रामप्रकाश के निर्देशन में वी०के० निगम, डॉ० राजपाल जी, बहन सुनीता निषाद, उमाशंक, गुरुप्रसाद, नीरज, अभिनेष, सुरेश पाल सहित समस्त साध संगत शाखा - हमीरपुर द्वारा की जा रही है जिसकी सर्वत्र प्रशँसा की जा रही है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,