टिड्डी (Locust) दल के प्रकोप ललितपुर, हमीरपुर, जालौन, इटावा, कानपुर देहात, आगरा, मथुरा, सहारनपुर ,शामली, मुजफ्फरनगर एवं बागपत जनपदों में हो सकता विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश

 


          राजस्थान, मध्य प्रदेष एवं पंजाब/हरियाणा केे कुछ क्षेत्रों में टिड्डी (Locust) दल के प्रकोप एवं उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों में आक्रमण की सम्भावना के दृष्टिगत कृषि मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई ।  कृषि मंत्री द्वारा जिलाधिकारियों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को टिड्डी दल से बचाव के निर्देश दिये गये। 


2.    कृषि मंत्री द्वारा अवगत कराया गया कि आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत दिये गये निर्देशों के अनुसार जिलाधिकारी धनराशि का व्यय कर सकते है। 


3.   प्रदेश स्तर पर टिड्डी दल के नियंत्रण हेतु नियंत्रण कक्ष तथा टीमों का गठन किया जा चुका है।


4.   जिला मुख्यालयों पर इस हेतु नोडल अधिकारी, टाॅस्क फोर्स  एवं नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश निर्गत किये जा चुके है।


5.   अग्निशमन विभाग की गाड़ियों समेत विभिन्न माध्यमों से टिड्डी दलों की रोकथाम के निर्देश दिये गये हैं।


6.   टिड्डी दल के प्रकोप की सूचना ग्राम प्रधान, लेखपाल, कृषि विभाग के प्राविधिक सहायकों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों के माध्यम से कृषकों तक पहुॅचाने हेतु सम्बन्धित जनपदों को निर्देश दिये गये। 
 
7.   टिड्डियों के आक्रमण की दशा में एक साथ इकट्ठा होकर ढोल, नगाडों, टीन के डिब्बों, थालियों आदि को बजाते हुए शोर मचाने के साथ-साथ ट्रैक्टर माउन्टेड स्प्रेयर्स, पावर स्प्रेयर्स, नगर निगम/नगर निकाय के छिड़काव यंत्रों, अग्निशमन विभाग की गाड़ियों से संस्तुत कृषि रक्षा रसायनों मैलाथियान 96 प्रतिशत ई0सी0, क्लोरपायरीफास 50 प्रतिशत ई0सी0, क्लोरपायरीफास 20 प्रतिशत ई0सी0, लैम्बडासाईहैलोथ्रिन 5 प्रतिशत ई0सी0 तथा फिप्रोनिल 5 प्रतिशत एस0सी0 की रात्रि 11.00 बजे से सुबह सूर्योदय तक गहन छिड़काव की संस्तुति के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं, ताकि टिड्डी दल को उनके प्रवास के ठिकानों पर ही नियन्त्रित/समाप्त किया जा सके। 
 लोकस्ट वार्निंग आर्गनाइजेशन की तकनीकी टीम व क्षेत्रीय निवासियों/ कृषकों के माध्यम से निरन्तर समन्वय बनाये रखने के निर्देश दिये गये। 
 
8.   मंत्री जी द्वारा स्थिति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि कल दिनांक 24.05.2020 की सायं एक टिड्डी दल द्वारा झांसी जनपद के सुखवा डैम के आस-पास स्थित जंगलों में प्रवास किया गया था। प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार की टीम द्वारा वाहन माउन्टेड स्प्रेयर्स, अग्निशमन विभाग की गाड़ियों सहित अन्य छिड़काव के साधनों द्वारा टिड्डी दल को समाप्त करने हेतु अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 40 प्रतिशत टिड्डियों को समाप्त किया गया तथा शेष टिड्डियाॅ मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जनपद के पलेरा से होते हुए नवगाॅव जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ी है। हवा की दिशा को देखते हुए इस टिड्डी दल के आज दिनांक 25.05.2020 की रात्रि मध्य प्रदेश में प्रवास की सम्भावना है। इस टिड्डी दल से जनपद महोबा को हाई अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये है। इस टिड्डी दल से लगभग 25 हेक्टेअर क्षेत्रफल में मुख्यतः कद्दूवर्गीय सब्जी फसलों में आंशिक क्षति की सूचना है। जिला प्रशासन द्वारा इसका विस्तृत सर्वेक्षण कराकर अग्रिम कार्यवाही की जाय।


9.   कृषि मंत्री द्वारा बताया गया कि एक अन्य टिड्डी दल सारमथुरा जनपद करौली (राजस्थान) से होते हुए मुरैना की ओर बढ़ा है जिसके वर्तमान हवा की दिशा के अनुसार कैलारस (मध्य प्रदेश) पहुॅचने की सम्भावना है। इस टिड्डी दल से जनपद झांसी, ललितपुर, जालौन एवं औरैया को अलर्ट पर रहने की आवश्यकता है तथा इनसे लगे जनपदों हमीरपुर, कन्नौज, इटावा, कानपुर देहात को भी सर्तक रहने की आवश्यकता है। इस सम्बन्ध में जनपदीय अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये।
 
10.   उक्त के अतिरिक्त एक अन्य टिड्डी दल हवा की दिशा के अनुसार दौसा (राजस्थान) से करौली और गंगापुर सिटी के मध्य पहुॅचने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।  


11.    कृषि मंत्री जी द्वारा ललितपुर, हमीरपुर, जालौन, इटावा, कानपुर देहात, आगरा, मथुरा, सहारनपुर ,शामली, मुजफ्फरनगर एवं बागपत जनपदों में विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिये गये।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,