उत्तर प्रदेश में श्रमिक ट्रेनों के पहुँचने का आँकड़ा हुआ 1000 पार

देश में सबसे ज़्यादा ट्रेनें मंगाने वाला राज्य हुआ यूपी


इन एक हज़ार ट्रेनों से 16 लाख प्रवासी कामगार श्रमिक पहुँचे उत्तर प्रदेश


27 हज़ार बसों के साथ यूपी सरकार पहले ही दिन से लोगों की सेवा में जुटी हुई है।


प्रवासी कामगारों व श्रमिक भाइयों की सकुशल वापसी के लिए यूपी सरकार अब तक 1000 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से लगभग 16 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित व सम्मानजनक तरीके से वापस ला चुकी है।


इतनी ही नहीं राज्य परिवहन की 12 हज़ार बसों से भी छह लाख से ज्यादा प्रवासी श्रमिक व कामगार घरों तक सुरक्षित व सम्मानजनक तरीके से पहुंचाए जा चुके हैं।


प्रदेश में हर जिलाधिकारी को भी अलग से दो दो सौ बसें यानी कुल 15, 000 बसें दी गई हैं।


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की सुरक्षित एवं सम्मानजनक प्रदेश वापसी के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार सभी प्रवासी कामगारों और श्रमिकों को ट्रेन से निःशुल्क ला रही है।मुख्यमंत्री जी का कहना है कि प्रदेश सरकार अपने सभी प्रवासी श्रमिकों/कामगारों को सम्मानजनक ढंग से सुरक्षित और सकुशल प्रदेश वापस लाएगी।इसलिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन का सिलसिला अभी आने वाले समय में भी जारी रहेगा।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,