विहिप कार्यकर्ताओं ने आरती कर भारत माता को किया नमन मन


बहजोई, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अपने परिजनों साथ राष्ट्र चिंतन धर्म चिंतन करते हुए भारत माता की आरती उतारीविश्व हिंदू परिषद के जिला नगर प्रखंड ग्राम वार्ड उपखंड समिति सभी सदस्यों ने अपने-अपने घरों में भारत माता का चित्र स्थापित किया। रोली चावल कलावा धूप दीप से पूजा-अर्चना की। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की आरती का गायन किया। जिला सत्संग प्रमुख राकेश कुमार वार्ष्णेय जिला सामाजिक समरसता प्रमुख सुभाष चंद्र शर्मा संरक्षक सुभाष चंद्र मोंगिया उपाध्यक्ष अजय गुप्ता सर्राफ जिला उपाध्यक्ष बृज गोपाल गुप्ता अर्थ संग्रह समिति अध्यक्ष हरद्वारी लाल मिश्रा जिला धर्म प्रसार विभाग प्रमुख राजेश कुमार गुप्ता बजरंग दल के जिला सह संयोजक वैभव गुप्ता और नितिन कुमार शर्मा ने अपने-अपने क्षेत्रों और संपर्क स्थापित करते हुए अधिकतम परिवारों में भारत माता की आरती गायन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न करायाजिला अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने अपने निवास पर भारत माता की आरती की गई। जिला अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि देवी देवताओं के साथ हमें भारत माता का भी ध्यान और पूजन करना होगा। विश्व हिंदू परिषद हमें देवभक्ति के साथ देशभक्ति की भी शिक्षा देती है। देश भक्ति राष्ट्रधर्म हमारे जीवन का अटूट हिस्सा है। हमारी पहचान जाति के आधार पर नहीं होनी चाहिए। बल्कि भारतीय के रूप में हम सब की पहचान होनी चाहिए।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?