विश्व एथलेटिक्स दिवस पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने सपरिवार की जॉगिंग

रोग प्रतिरोधक क्षमता की बढ़ोत्तरी को संघ कार्यकर्ताओं की पहल



फीरोजाबाद। लॉकडाउन के दौरान करीब डेढ़ माह से घरों में रह रहे लोगों की स्वास्थ्य रक्षा के लिए आवश्यक रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व एथलेटिक्स दिवस की सुबह आरएसएस से जुड़े हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने परिवारीजनों के साथ घरों में जॉगिंग की।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्रनगर विभाग ने संघ के सभी अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं से विश्व एथलेटिक्स दिवस की सुबह 7 बजे न्यूनतम 7 मिनट तक परिवारीजनों सहित जॉगिंग करने का आव्हान किया था। संघ के शारीरिक विभाग से जुड़े सैकड़ों कर्यकर्ता ऑनलाइन माध्यमों से संघ परिवार से जुड़े कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों से संपर्क कर उन्हें इस सम्बन्ध में जानकारी देने में जुटे थे।


गुरुवार को सुबह 7 बजे से आरएसएस के विविध संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में छतों, बालकनी एवं अन्य हवादार परिसरों में शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए परिजनों के साथ जॉगिंग की।जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जॉगिंग की फोटोज को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया।


सहविभाग कार्यवाह ब्रजेश ने बताया कि  चाइनीज वायरस के संक्रमण से उत्पन्न वैश्विक महामारी कोविड-19 के बचाव के लिए मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता का आवरण ही जनसामान्य को इस रोग से बचाने में सक्षम है। लॉकडाउन पालन के कारण सुबह टहलने जाना भी संभव नहीं है। ऐसे में घरों में रह रहे लोगों का स्वास्थ्य ठीक बना रहे एवं उनकी दिनचर्या में योग-व्यायाम का समावेश करने के उद्देश्य से संघ विभिन्न प्रकार के प्रयास कर रहा है। कार्यकर्ताओं को कोरोना योद्धाओं का सम्मान, सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग, एवं समाज की स्वास्थ्य रक्षा के लिए सतत निर्देशित किया जा रहा है।  



फोटो में-विश्व एथलेटिक्स दिवस के उपलक्ष में अपने परिवारीजनों के साथ जॉगिंग  करते आरएसएस कार्यकर्ता


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?