वृद्ध लोकतंत्र सेनानियों में देश प्रेम का जज्बा प्रेरणादायक~ डीएम डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी

लोकतंत्र सेनानी संगठन ने मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड में आज पुनः दिए ₹ 410000.00


हमीरपुर 22 मई 2020

     आज जनपद हमीरपुर के लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड में कोरोना / कोविड-19  महामारी  से निपटने व पीड़ित लोगों की सहायता हेतु   ₹410000.00 ( चार लाख दस हजार मात्र)  की धनराशि दान की है। ज्ञात हो कि जनपद हमीरपुर के लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद में कुल 82 सदस्य हैं जिसमें 70 पुरुष और 12 महिला सदस्य हैं।  इस प्रकार कुल 82 सदस्यों द्वारा  जिसमें प्रति सदस्य ₹5000 की धनराशि दान की गई। इस प्रकार कुल ₹410000 की धनराशि दान की गई है। लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने इस संकट की घड़ी में बड़े दिल व संवेदनशीलता का परिचय देते हुए वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए यह सहायता राशि दान की  है। ज्ञात हो कि इतनी ही धनराशि  जनपद हमीरपुर की लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान की थी, आज इतनी धनराशि का पुनः मुख्यमंत्री कोविड केयर फंड में दान करना इनके बड़े दिल का परिचायक है। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद हमीरपुर द्वारा देश सेवा का यह एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया है।  इसके सभी सदस्य 70 वर्ष की आयु से अधिक के हैं। इतनी अधिक उम्र होने के बावजूद इनमें अभी भी देश प्रेम का जज्बा कम नहीं हुआ है। इनका देश प्रेम औरों के लिए प्रेरणादायक है।

  जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।

  इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष आनंदी प्रसाद पालीवाल, महामंत्री सरस्वती शरण, चंद्रपाल सचान तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,