युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रवासी श्रमिकों को बांटा स्वल्पाहार


ललितपुर। 

महानगरों में मेहनत मजदूरी कर भरण पोषण करने वाले श्रमिकों का अपने-अपने घरों की ओर वापिसी लगातार जारी है। ऐसे में ललितपुर हाईवे से लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों को समाजवादी पार्टी के फ्रण्टल अध्यक्षों द्वारा कड़ी मेहनत कर खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। जिसकी तारीफ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा समय समय पर की जाती रही है। ऐसे में गुरुवार को समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी ने ललितपुर के अमझरा घाटी पहुंचकर जहां कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया तो वही प्रवासी श्रमिकों को स्वल्पाहार का वितरण भी किया।

युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी ने कहा कि छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष अहारिया बाल्मीकि ने प्रवासी श्रमिकों की काफी सेवा की है। इस संकटकाल में समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता श्रमिकों के लिए सेवा भाव से भोजन, फल, दूध, पानी इत्यादि का वितरण कर मानव सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण पेश कर रहा है। प्रदेशाध्यक्ष ने आशीष अहारिया बाल्मीकि की सेवा की प्रशंसा अपने फेसबुक एकाउण्ट के जरिए भी की है। उन्होंने आगे कहा कि जिले से गुजरने वाले प्रत्येक श्रमिक की हर संभव मदद की जायेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे भोजन व खाद्य वस्तुओं के वितरण को लेकर सराहना की। कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री/सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रवासी श्रमिकों की हर संभव मदद किये जाने का आह्वान किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा श्रमिकों की असमय मौत होने पर एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दिये जाने का भी प्रशंसनीय कार्य किया जा रहा है। 

इस दौरान युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नैपाल सिंह यादव, आशीष बाल्मीकि, ऋतुराज यादव, हृदेश यादव, अंकित यादव मौजूद रहे।

छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी के जनपद आगमन को लेकर सुबह-सुबह समाजवादी छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष अहारिया द्वारा ग्राम महर्रा स्थित टोल प्लाजा पर जाकर स्वागत किया गया। 

इस दौरान अंकित यादव, हृदेश यादव, आरिफ मंसूरी, जयहिन्द, लालाराम, गौरव विश्वकर्मा, रिजवान खान, शाहिद खान, मुकुल, मोहित आदि मौजूद रहे।

फार्महाऊस पर हुआ स्वागत

समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड से पूर्व जिलाध्यक्ष जाकिर राज चौहान के पनारी स्थित फार्महाऊस पर पहुंचे युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सर्वेश यादव, राजेश शुक्ला, सागर यादव, आशीष बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,