10वीं की परीक्षा में टापर रिया जैन और 12वीं की परीक्षा में टापर श्री अनुराग मलिक विशेष सराहना के पात्र हैं-अखिलेश यादव

लखनऊ
      समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इण्टर की परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना की है। उन्होंने कहा कि यों तो सभी छात्र-छात्राओं ने परिश्रम से सफलता हासिल की है किन्तु उसमें भी उत्तर प्रदेश में 10वीं की परीक्षा में टापर रिया जैन और 12वीं की परीक्षा में टापर श्री अनुराग मलिक विशेष सराहना के पात्र हैं।
      समाजवादी पार्टी नौजवानों की प्रगति और सम्मान के लिए सदैव प्रयासशील रही है। समाजवादी सरकार में कन्या विद्याधन और लैपटाॅप वितरण योजना से छात्र-छात्राओं के जीवन में आगे बढ़ने के रास्ते खुले थे। नौजवानों के सपनों को साकार करने में इन योजनाओं का बड़ा हाथ रहा है।
      समाजवादी पार्टी ने हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट में शीर्ष स्थान पाने वाले 51-51 छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप देना तय किया है। आजमगढ़ जनपद के 50 सफल छात्र-छात्राओं को भी लैपटाॅप दिए जाएंगे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?