अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापा, तीन गिरफ्तार

बहजोई ऑपरेशन जेसीबी के तहत संभल पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैसंभल के दो थानों की पुलिस अवैध रूप से संचालित हथियारों की फैक्टरी पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से 43 अवैध शस्त्र और उपकरण बरामद किएवहीं दो आरोपी फरार हो गए। बहजोई और नखाशा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से संचालित शस्त्र फैक्ट्री पर छापा के दौरान मोहम्मद आकिल नाम के शख्स को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से 21 अवैध हथियार बरामद किए। वहीं गिरफ्तार आरोपी का भाई दिलशाद फरार गया। जनपद के दूसरे थाने नखासा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खानपुर खुम्मार निवासी यासीन घर पर छापामार कार्रवाई की। जहां कार्यवाई की। जहां पुलिस ने शमशुल और यामीन को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही 11 बने हुए और 11 अधबने सहित 22 अवैध शस्त्र बरामद किए। एक अन्य आरोपी यासीन फरार हो गयाजिसकी पुलिस तलाश कर रही हैएसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि ऑपरेशन जेसीबी के तहत कार्रवाई की जा रही है। युवक आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहे थेफिलहाल पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कामयाबी है। उन्होंने कहा किसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी


पुलिस ने दबोचे चार वाहन चोर



बहजोई |गुन्नौर। जिले के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के निर्देश पर गुन्नौर कोतवाली प्रभारी देवेन्द्र शर्मा ने क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जहां पुलिस टीम ने जनता इंटर कॉलेज जुनावाई से चोरी की दो मोटरसाइकिल और अवैध शस्त्र के साथ चार आरोपी राजूपुत्र नत्थूराम निवासी सिकंदराबाद थाना मुजरिया जनपद बदायूं, ओसफ अली पुत्र अबरार निवासी घरोड़िया पट्टी धुबिया थाना सहसवान जनपद बदायूं, दिनेश पुत्र रमेश निवासी जोरापार वाला थाना मुजरिया जनपद बदायूं देव सिंह पुत्र रामसिंह निवासी सिकंदराबाद थाना मुजरिया जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही सेजंगल कादराबाद में छुपा कर रखी गई चोरी की 21 अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की। इस मामले में खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपी वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। फिलहाल इन सभी चारों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। -


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?