एक ही दिन में जनपद को 51,27120 (इक्यावन लाख सत्ताईस हजार एक सौ बीस ) पौधे लगाने का जो लक्ष्य-डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी


हमीरपुर 03 जून 2020

    जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई।

   बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में एक ही दिन में जनपद को 51,27120  (इक्यावन लाख सत्ताईस हजार एक सौ बीस ) पौधे लगाने का जो लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उस लक्ष्य को पूरा करने हेतु सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी कर ली जाएं। इसके लिए तीन दिवसों में स्थल चिन्हित करके उसकी रिपोर्ट वन विभाग को भेज दी जाए। 15 जून से पूर्व वृक्षारोपण हेतु गड्ढे खोद लिए जाएं। वृक्षारोपण हेतु शासन द्वारा जो दिन निर्धारित किया जाए, उससे दो दिन पहले ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। ज्ञात हो कि जनपद में 51,27,120 पौधे लगाने के लक्ष्य के क्रम में शासन द्वारा 27 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य वन विभाग को तथा 24 लाख पौधों का लक्ष्य अन्य विभागों को मिला है।

      जिलाधिकारी ने कहा कि गौशालाओं के किनारे-किनारे अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण किया जाए। इसके लिए समय से तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को कृषि विभाग द्वारा 05-05 पौधे  दिए जाएं। वृक्षारोपण के प्रति जन जागरूकता व जन सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद में 100 वर्ष से अधिक पुराने वृक्षों को चिन्हित करके जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाय। पंचायत राज विभाग द्वारा गांवो में अधिक से अधिक सहजन के वृक्ष लगवाए जाएं। यह एक औषधीय व पोषक तत्वों से भरपूर पौधा है। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण के पश्चात 03 वर्ष तक इसकी नियमित रूप से देखभाल की जाए। वृक्षों के रोपण में फलदार,।औषधीय गुणों से युक्त तथा छायादार वृक्षों को प्राथमिकता दिया जाए।

   जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आरोग्य सेतु व आयुष कवच ऐप डाउनलोड कराया जाए तथा शासन द्वारा इस हेतु दिए गए लक्ष्य को प्राप्त किया जाए। जनपद की आबादी का न्यूनतम 20% इस एप से आच्छादित किया जाए। ज्ञात हो कि आरोग्य सेतु एप हमारे आसपास के संक्रमित व्यक्ति के बारे में अलर्ट जारी करता है तथा आयुष कवच ऐप शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के बारे में जरूरी नुस्खे बताता है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रवासी राहत मित्र एप पर प्रवासियों का डाटा फीड कराया जाए तथा प्रवासियों की स्किल मैपिंग का कार्य प्राथमिकता से किया जाए।

     इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार वैश्य, प्रभागीय वनाधिकारी, अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक एसके सिंह, पीडी चित्रसेन तथा अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,