जामा मस्जिद के हाजी ने कोविड-19 पीड़ित सहायतार्थ 21 हज़ार की चेक डीएम को सौंपी


हमीरपुर 01 जून 2020
   वैश्विक महामारी कोरोना / कोविड-19 के दृष्टिगत इससे पीड़ित तथा प्रभावित अन्य जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु आज ईदगाह जामा मस्जिद मौदहा के सदर (अध्यक्ष) हाजी जावेद अख्तर ने व्यक्तिगत रूप से मा. मुख्यमंत्री कोविड  केयर फंड हेतु जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में रु. 21000.00 (इक्कीस हजार)  की सहायता धनराशि दान की है तथा उक्त धनराशि की चेक जिलाधिकारी डॉक्टर ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को प्रस्तुत की है।
  इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने उनका आभार प्रकट करते हुए कहा कि हाजी जावेद अख़्तर जी सामाजिक कार्यों में पर्याप्त रुचि लेते हैं, इससे पहले भी इनका समाज सेवा में सराहनीय कार्य रहा है। इनके द्वारा पूर्ण लॉकडाउन के  समय में भी जरूरत मंद लोगों की  सहायता की गई है, ये गरीब तथा जरूरत मंद लोगो का समय समय पर सहयोग करते रहे हैं। इनके द्वारा हमेशा प्रशासन का भी सहयोग किया गया है।
  साथ में युवा समाज सेवी फहीम उद्दीन भी मौजूद रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,