कोविड-19/जनपद के कलेक्शन सेन्टरो से लिये गये सैम्पल एवं परिणाम

ललितपुर।
कोविड-19/जनपद के कलेक्शन सेन्टरो से लिये गये सैम्पल एवं परिणाम इस प्रकार हैं-1. दिनांक 10.06.2020 को कुल 75 सैम्पल लिए गए थे, जिनमें से 74 परिणाम ऋणात्मक तथा 01 परिणाम लम्बित हैं। 2. दिनांक 11.06.2020 को कुल 127 सैम्पल लिए गए थे, सभी परिणाम अप्राप्त हैं। 3. दिनांक 12.06.2020 को शाम 5ः00 बजे तक कुल 112 सैम्पल लिए गए हैं, तथा सैम्पल भेजने की प्रक्रिया जारी है।
बतादें कि 1. धनात्मक मरीज संख्या-3 नि0 नेहरू नगर ललितपुर को महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज झांसी से दिनांक 11.06.2020 को स्वस्थ होने पर  डिस्चार्ज कर दिया गया। 
2. जनपद में कोविड-19 एक्टिव केस की संख्या 01 हैं। 3. प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उ0प्र0 शासन द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में आज दिनांक 12.06.2020 को राजकीय बाल सुधार गृह दैलवारा, किशोर संप्रेक्षण गृह नेहरू नगर एवं वृद्धाश्रम (रघुवीर सिंह महाविद्यालय के पास) ललितपुर में पूल सैम्पलिंग के अंतर्गत प्रत्येक स्थानों से 10-10 व्यक्तियों की सैम्पलिंग की गयी।
जनपद में दिनांक 12.06.2020 तक कुल 2995 सैम्पल भेजे गए हैं, जिनमे से 2749 सैम्पलों की रिपोर्ट आ चुकी है, इनमें 2746 निगेटिव व 04 पोसिटिव हैं जिनमे से एक (मृतक) व (इंदौर से आया हुआ श्री मंगल जिसका सैम्पल जनपद में नहीं हुआ) तथा 246 अभी लम्बित हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?