ललित बाजार में स्वयं सहायता समूहों से बने मास्क की बिक्री शुरू


ललितपुर। 

वर्तमान समय में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सभी को सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क पहनना भी अति आवश्यक है। ग्राम्य विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा जनपद में गठित किये गये स्वयं सहायता समूहों के द्वारा कोविड-19 के प्रसार हेतु एक लाख मास्क निर्मित कर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया गया। स्वयं सहायता समूहों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ललितपुर के द्वारा आम जनमानस को सस्ते और किफायती दर पर मास्क उपलब्ध कराने हेतु राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये मास्क का विक्रय सरस शोरूम, पानी की टंकी के पास ललितपुर में प्रांरभ किया गया है। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये एक मास्क की कीमत 12.00 रूपये है। स्वयं सहायता समूहों के द्वारा विक्रय किये जा रहे मास्का का निरीक्षण सीडीओ अनिल कुमार पाण्डेय, डीडीओ इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा किया गया। उनके द्वारा स्वयं सहायता समूहों का उत्साहवद्र्धन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में मास्क बनाकर विक्रय करने हेतु निर्देशित किया गया। उनके द्वारा आम जनमानस से अपील भी की गई की स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित मास्क को क्रय कर ग्रामीण महिलओं के रोजगार के उत्थान में अपना भी योगदान दें। साथ ही उनके द्वारा उपस्थित जिला मिशन प्रबंधक रवि दुबे, अभिनव शर्मा, विद्यासागर द्विवेदी को निर्देशित किया गया कि स्वयं सहायता समूहों के द्वारा निर्मित अन्य उत्पादों की बिक्री भी सरस शोरुम, ललित बाजार में समूहों से करायें। भारत माता स्वयं सहायता समूह ग्राम सिलगन, जय माता दी स्वयं सहायता समूह ग्राम बुढवार, षिव शक्ति स्वयं सहायता समूह ग्राम मसौराखुर्द, संकटा माता स्वयं सहायता समूह ग्राम बांसी विकास खण्ड जखौरा के द्वारा मास्क विक्रय हेतु स्टॉल लगाया गया है। आप अपने, अपने परिवार, अपने समाज की सुरक्षा के लिये मास्क अवष्य पहनें, जो सस्ते दर पर ललित बाजार, सरस शोरूम, पानी की टंकी के पास ललितपुर में उपलब्ध है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?