मध्य प्रदेश सीमावर्ती जनपदों ललितपुर एवं झांसी को सतर्क रहने की आवश्यकता

लखनऊ, 06.06.2020 की स्थिति के अनुसार प्रदेश के किसी भी जनपद टिड्डी (Locust) दलों के आक्रमण की कोई सूचना नहीं है। हलाकि मध्य प्रदेश सीमावर्ती जनपदों ललितपुर एवं झांसी को सतर्क रहने की आवश्यकता है  उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों द्वारा टिड्डी दलों के आक्रमण से बचाव की समस्त तैयारियाँ कर ली गई है, जिसमें जनजागरूकता के साथ-साथ आवश्यक संसाधनों अग्निशमन की गाड़ियों, ट्रैक्टर माउन्टेड स्प्रेयर्स, नगर निकायों के ट्रैक्टर/टैंकर, नगर निकायों छिड़काव यंत्र, चीनी मिल/गन्ना आदि विभागों के छिड़काव यंत्र, किसानों/ विभागीय पावर स्प्रेयर्स, किसानों/विमागीय नैपसेक एवं फुट स्प्रेयर्स, आवाज करने हेतु ध्वनि यंत्रों, ढोल, नगाडे, डी0जे0 आदि,कृषि रक्षा रसायनों आदि की व्यवस्था है। समस्त जिलाधिकारियों को टिड्डी दलों से बचाव एवं रोकथाम हेतु निर्देश दिये गये , जिसमें आपदा प्रबन्धन अधिनियम की व्यवस्था के अनुसार कोषागार नियम-27 के अन्तर्गत आवश्यक धनराशि व्यय करने के निर्देश है। साथ ही राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब/हरियाणा के सीमावर्ती जनपदों के साथ-साथ समस्त जनपदों को रसायन क्रय हेतु धनराशि आवंटित की गई है


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?