मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर उन्हें स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं


लखनऊ 05 जून 2020, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष मा. स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन)  सुनील बंसल सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर क्षेत्र, जिला, मण्डल व बूथ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपनी मंगलकामनाएं प्रेषित की।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश के विकास के लिए संकल्पित,  मुख्यमंत्री, गोरक्षपीठाधिश्वर पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनायें देते हुए कहा कि आपका जीवन स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु हो। प्रभु श्री राम की कृपा सदैव आप पर बनी रहे। आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने वैश्विक संकट कोरोना से प्रदेश को बचाने के लिए जो कार्यकुशलता दिखाई और प्रबंधन रणनीति बनाकर श्रमिकों को घर वापसी करके लाये व उनके जीवन निर्वाह की चिंता की वह सम्पूर्ण देश में सराही जा रही है। आपके नेतृत्व में पूरी पारदर्शिता, बिना भ्रष्टाचार और बिना किसी भेदभाव के उत्तर प्रदेश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है ।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेश के यशस्वी व लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर उन्हें स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?