मुंबई: क्रॉफर्ड मार्केट में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

मुंबई :-
     दक्षिण मुंबई के डॉ. अब्दुल रहमान स्ट्रीट इलाके में स्थित क्रॉफर्ड सुपर मार्केट में भीषण आग लग गई है। मौके पर दमकल विभाग की 6 गाड़ियां और 3 वाटर टैंक आग बुझाने के काम में जुटे हैं। यह इलाका मुंबई का भीड़भाड़ वाला माना जाता है। मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में फल-सब्जियां, कपड़े और बर्तन की दुकानें हैं। लॉकडाउन में ढील देने के बाद कुछ दुकानें खोली गई थी। आग बहुत तेजी से फैल रही है। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के लोगों को घटनास्थल से दूर कर दिया गया है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?