सुमेरपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष अरिमर्दन सिंह ने सभी ग्राम वासियों को मास्क व सेनेटइज़र का वितरण किया


सुमेरपुर 07 जून 2020। सुमेरपुर विकास खंड के ग्राम सभा कैथी की बैठक में सुमेरपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष अरिमर्दन सिंह ने सभी ग्राम वासियों को मास्क व सेनेटइज़र का वितरण किया साथ ही इस बैठक में मौजूद ग्रामीणों को मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराया और सभी से अपील की वह आपस में उचित दूरी बनाये रखें। सभी को अपने घर में ज्यादा समय रहने के साथ साथ दिन में कई बार साबुन से हाथ धोने के लिए व सेनिटाइजर का उपयोग करने के लिए आग्रह किया। साथ ही मंडल महामंत्री श्याम धुरिया ने सुमेरपुर - 2 बूथ 175 में मास्क व सेनिटाइजर का वितरण करके सभी लोगों से अपील की कि वह घर में रहें ज्यादा जरूरी हो तभी मास्क लगाकर बाहर जाएं और एक दूसरे से दूरियां बनाए रखें। इसमौके पर  आंनद कुमार सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?