30 दिन से प्यासे कॉलोनी के बाशिंदों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

हमीरपुर 13 जुलाई 2020। मुख्यालय की कांसीराम कॉलोनी में पिछले 30 दिनों दे पीने  के पानी का घनघोर संकट है। कॉलोनी के लोगो ने अधिकारियों को लिखित में जानकारी दी मगर कोई सार्थक परिणाम सामने नही आये।नलकूप का मोटर फुंक जाने से यह समस्या सामने आई है। गर्मी के कारण कॉलोनी के लोग बेहाल हैं। एक हैंडपम्प भी खराब पड़ा है। जिससे यहां के लोग काफी दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की जा सकी है। नलकूप की मोटर खराब है। मोटर की मरम्मत नहीं की जा सकी है। मुकेश, ममता, शकील,रानी,शालिनी,सुनीता, श्यामबाबू, आशीष, गीता, फूला, रूबी ने कलेक्ट्रेट में बताया कि कॉलोनी में आठ हैंडपम्प हैं। जिसमें सिर्फ एक ही चालू है। पानी भरने को लेकर मारामारी होती है।कॉलोनी के लोगो ने कहा है कि अगर पानी की व्यवस्था जल्द न की गयी तो वे लोग प्रदर्शन को मजबूर होंगे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,