बहुउद्देशीय शैक्षणिक हब की योजना के अन्तर्गत 12 अल्पसंख्यक बाहुल्य जनपदों में 21 माॅडल इण्टर काॅलेज का निर्माण कार्य पूर्ण किये जाने हेतु शासन द्वारा द्वितीय किश्त निर्गत

लखनऊ दिनांक: 28 जुलाई, 2020

 

 

 

प्रदेश में बहुउद्देशीय शैक्षणिक हब (माॅडल इण्टर काॅलेज) की योजना के अन्तर्गत 12 अल्पसंख्यक बाहुल्य जनपदों में 21 माॅडल इण्टर काॅलेज का निर्माण कार्य पूर्ण किये जाने हेतु शासन द्वारा द्वितीय किश्त निर्गत की जा चुकी है। निर्माण कार्य प्रगति पर है। वर्तमान सरकार द्वारा शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के चलते इन इण्टर काॅलेजों को पूरा कराये जाने हेतु दूसरी किश्त की धनराशि उनके द्वारा मांग प्रस्तुत किये जाने पर तत्काल उपलब्ध करा दी गयी।

यह जानकारी अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी है। राज्य सरकार अल्पसंख्यक बाहुल्य जनपदों में शिक्षा के विस्तार तथा पठन-पाठन की गतिविधियों को व्यापक बनाने के लिए कटिबद्ध है और इसी दिशा में माॅडल इण्टर काॅलेजों का निर्माण तेजी से पूरा कराया जा रहा है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?