भाजपा के कल 19 जुलाई को 38 विधानसभा सम्मेलन





लखनऊ 18 जुलाई 2020, भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा क्षेत्रांे के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ संवाद का क्रम अनवरत जारी है। पार्टी कल 19 जुलाई को 38 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं से सम्मेलनों में आत्मनिर्भर भारत अभियान का संदेश लेकर संवाद करेगी। पार्टी के  प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल रामपुर के स्वार विधानसभा सम्मेलन मंे संवाद करते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा करेगें।
भाजपा संवाद व सम्पर्क के परंपरागत क्रम में विधानसभा सम्मेलनों के माध्यम से डिजिटल प्लेटफार्म पर संवाद कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के अद्म्य राजनैतिक साहस से लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों तथा गांव गरीब की खुशहाली की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार के निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर डिजिटल माध्यम से पार्टी संवाद का क्रम अनवरत है। वहीं पार्टी विधानसभाओं में वर्चुअल सम्मेलन करके बूथ, सेक्टर, मण्डल, जिला, क्षेत्र व प्रदेश के भाजपा पदाधिकारियों के साथ ही विधायक, नगर पालिका, नगर पंचायत तथा जिला पंचायत व ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों से संवाद करेगी। सम्मेलनों के माध्यम से संवाद के तहत जहां कोरोना संक्रमण काल में पार्टी के कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यो की चर्चा की जा रही है, वहीं आगामी चुनाव की तैयारियां, संगठनात्मक कार्यक्रम व जनभागीदारी से आत्मनिर्भर भारत निर्माण की परिकल्पना को साकार रूप प्रदान करने का संकल्प भी जन गण के मन तक पहंुचाया जा रहा है। विगत 11 जुलाई से 20 जुलाई तक चलने वाले सम्मेलनों में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद व पार्टी के वरिष्ठ नेता डिजिटल माध्यम से संवाद कर रहे हैं।
विधानसभा सम्मेलनों के क्रम मंे प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ० महेन्द्र सिंह मुरादाबाद की बिलारी, आशुतोष टण्डन ‘गोपाल‘ वाराणसी कैण्ट, नन्द गोपाल गुप्ता ’नन्दी’ मेरठ के सिवालखास, भूपेन्द्र सिंह चैधरी आजमगढ़ के फूलपुर पवई, राम नरेश अग्निहोत्री झाॅसी के गरौठा, सतीश महाना लखनऊ के पश्चिम, सिद्धार्थनाथ सिंह गोण्डा के कटरा बाजार, गिरिश चन्द्र यादव संभल के गुन्नौर, चैधरी उदयभान सिंह बाराबंकी के कुर्सी, बलदेव ओलख लखमीपुर के पलिया, महेश गुप्ता बांदा के तिन्दवारी, नीलिमा कटियार लखनऊ के मलिहाबाद, अशोक कटारिया रायबरेली के बंछरावा, कपिलदेव अग्रवाल फतेहपुर के खागा, सतीश द्विवेदी फर्रूखाबाद के कायमगंज विधानसभा सम्मेलन में मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों के साथ संवाद करेंगे।
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह श्रावस्ती के भिन्गा, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला सीतापुर के महोली प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता अमरोहा के नौगांव, देवेन्द्र सिंह चैधरी सहारनपुर के रामपुर मनिहारन, देवेश कोरी महोबा, कौशलेन्द्र पटेल प्रयागराज के बारा, सांसद डाॅ. रमापतिराम त्रिपाठी वाराणसी के अजगरा, सत्यदेव पचैरी भदोही के औराई, सुरेन्द्र सिंह नागर शाहजहांपुर के जलालाबाद, सत्यपाल सिंह मथुरा कौशल किशोर महाराजगंज के सिसवां, राजकुमार चाहर मथुरा के मांठ, राजवीर सिंह गौतमबुद्धनगर के दादरी, विजयपाल सिंह तोमर मैनपुरी के भोगांव, लल्लू सिंह मिरजापुर के मंझवा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव प्रयागराज दक्षिणी, मानवेन्द्र सिंह ललितपुर, अश्वनी त्यागी शामली के कैराना, सुरेश तिवारी हरदोई के सवाईजपुर, डा0 धर्मेन्द्र सिंह मऊ के मुहम्दाबाद, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह बदांयू के सहसवान, रत्नाकर अमेठी के तिलोई विधानसभा सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लेकर संवाद करेंगे।

                             











 

 




 




 


 



 



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,