भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह, उप-मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, डाॅ0 दिनेश शर्मा व प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने विधानसभा सम्मेलनों को किया सम्बोधित

लखनऊ 18 जुलाई 2020, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 व 35ए की समाप्ति, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण, वर्षों से पाकिस्तान, बांग्लादेश व आफगानिस्तान से प्रताड़ित होकर आये और देश में शरणार्थी के रूप में रहे ऐसे हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन आदि को भारत की नागरिकता, तीन तलाक की आड़ में मुस्लिम मां-बहनों पर हो रहे अत्याचारों की समाप्ति की प्रतिबद्धता के साथ भारतीय जनता पार्टी ने अपनी वैचारिक व राजनीतिक यात्रा प्रारंभ की थी। भाजपा की प्रतिबद्धता पर देश के जनमानस ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर जनादेश दिया और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री श्री अमित शाह ने इन संकल्पों को पूरा करके दिखा दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जनपद बरेली के नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संवाद कर रहे थे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने विधानसभा सम्मेलन में वर्चुअल संवाद करते हुए कहा कि जिसने उत्तर से दक्षिण को जोड़ा, भेदभाव के बंधनों को तोड़ा, ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की आस सैकड़ों वर्षो से कई सौ करोड़ लोगों के मन में रही है। अब श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण शाश्वत सनातन संस्कृति का संवाहक होगा जो पूरे विश्व को सुशासन का बोध कराएगा और रामराज की अवधारणा का सांस्कृतिक केंद्र बनेगा। श्री सिंह ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक की हमारी राजनीतिक व वैचारिक यात्रा में हमारी प्रतिबद्धता पर प्रहार भी किए गए, यातनाएं भी दी गई और व्यंग भी किए गए। लेकिन हम अनवरत राष्ट्र और संस्कृति की गौरव गरिमा के संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहे। अंततोगत्वा राष्ट्रवाद की विजय हुई, सत्य की विजय हुई।
उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा सही समय पर लिए गए सही निर्णयों की प्रशंसा पूरा विश्व कर रहा है। मोदी जी ने कोरोना महामारी के बीच 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर भारत पैकेज से गाॅव-गरीब-किसान की आत्मनिर्भरता का संकल्प लिया है। उन्होंने लोकल फाॅर वोकल के साथ स्वदेशी की अवधारणा से जन-जन की सहभागिता से आत्मनिर्भर व स्वावलंबी भारत निर्माण का आहवान किया तथा सभी कार्यकर्ताओं को लोगों से संवाद करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के समय पार्टी के कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों की डिजिटल बुक मण्डल व जिला स्तर पर तैयार करने के साथ बूथ समिति के भौतिक सत्यापन का कार्य पूर्ण करना है। इसके साथ आगामी दिनों में होने वाले पंचायत चुनाव तथा शिक्षक/स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों में विजय का संकल्प लेकर जुटना है।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि बूथ समितियों के सत्यापन कार्य व संगठन को मजबूत करने के कार्य मे  सभी कार्यकर्ता  प्राण प्रण से मेहनत करें,  क्योंकि  संगठन के माध्यम से  हमारा लक्ष्य  सरकार बनाना नहीं , लोगों की सेवा करना है और जब हम  लोगों की सेवा करेंगे, तो सरकार तो बनेगी ही। सेवा करना संगठन का काम है। आत्म निर्भर  भारत की सफलता का दारोमदार कार्यकर्ताओं पर है। 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज  से आत्मनिर्भर भारत  के अनेको रास्ते खुले हैं। रक्षा बन्धन, और दीवाली जैसे त्योहार  स्वदेशी  उत्पादो से होंगे। श्री केशव प्रसाद मौर्य आज जनपद अम्बेडकरनगर के कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, संगठन से जुड़े लोगों साथ आयोजित वर्चुवल सम्मेलन  को संबोधित  कर रहे थे।
उन्होने कहा कि मोदी और योगी सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचायें। श्री मौर्य ने कहा कि स्वदेशी, स्वावलंबी व आत्मनिर्भर भारत बनाये जाने के मोदी जी के नारे को बुलन्द करते हुये कार्यकर्ता देश को नई उचांइयों पर ले जाने का कार्य करें।
 उन्होने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में बी0जे0पी0 सरकार द्वारा उठाये गये महत्वपूर्ण व क्रान्तिकारी कदमों से भारत की साख व सम्मान बढ़ा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अलगाववादी शक्तियों को मुहतोड़ जवाब दिया गया है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सीमा पर जाकर न केवल सैनिकों का मनोबल बढ़ाया बल्कि देश के गौरव को भी बढ़ाया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सामरिक व कुटनीतिक मोर्चे पर देश सफल रहा है।  चीन चारो ओर से घिर गया है। कहा हम शान्ति चाहते हैं लेकिन  कायर नही हैं।  ईंट का जवाब पत्थर से देगे।
उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल में कार्यकर्ताओं ने क्षमता से अधिक जन-सेवा करने का सराहनीय कार्य किया है। हमारा लक्ष्य समाज व देश की सेवा करना है। संकट को अवसर में बदलना है और अब ‘जान भी, जहान् भी’ के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना है एवं निर्धारित प्रोटोकाल का पालन करना और कराना है।
उप-मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा ने रायबरेली विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से डिजिटल माध्यम से संवाद किया। भाजपा के विधानसभा सम्मेलनों के अनवरत क्रम में डाॅ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं से गाॅव-गरीब-किसान, महिला, नौजवान को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कोरोना महामारी के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मास्क व सैनिटाइजर घर-घर तक पहुंचाएं हैं। वायरस ने हमें चुनौती दी है और ऐसी चुनौती को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सरकार ने स्वीकार करके सराहनीय कार्य किए हैं। जबकि अन्य विपक्षी दलों ने सिर्फ वोट की राजनीति ही की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी के मार्गदर्शन में बहुत अच्छे काम हुए हैं। भाजपा ने यह बात सिद्ध कर दी है कि सेवा ही संगठन है। भाजपा के बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक ने काम किया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को आगे तक बढ़ा दिया गया है जिसके कारण परिवार को गेहूं चना चावल मुफ्त मिल रहा है। केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ का आत्मनिर्भर पैकेज दिया है जिससे कि भारत इस चुनौती से निपट रहा है। अब भारत को आत्मनिर्भर बनाना है जिससे कि जो चुनौतियां हमें मिली है उनको हमें अवसर में बदलना है। एमएसएमई के क्षेत्र में कल्याण की 16 योजनाएं दी गई है। इसके अतिरिक्त किसान, गरीब, श्रमिक सब की भलाई के लिए योजनाएं हैं। गरीब महिलाओं को तीन-तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दिए गए हैं और योजना आगे भी बढ़ाई जाएगी। सभी के अकाउंट में 500 रुपये की तीन किश्त भी भेजी गई है। रेहड़ी और ठेले वालों को दस हजार रुपये का ऋण दिया जा रहा है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने कहा है कि भाजपा के अनुशासित कार्यकत्र्ता होने के नाते हम समाज में अपनी सभी भूमिकाएं निभाते हैं। लाकडाउन के नियमों का पालन करते हुए हम भाजपा के कार्यकर्ता सतत लोगो के साथ तथा अपने कार्यकर्ताओं के साथ जुड़े हैं। श्री बंसल भाजपा के विधानसभा वर्चुअल सम्मेलन में उन्नाव के बांगरमउ विधानसभा के लोगों से संवाद किया।
श्री बंसल ने कहा कि हमारी राजनीति केवल चुनाव लडने तक सीमित नहीं है बल्कि समाज के हर विषम हालातों में लोगों के साथ खड़ी होती है यह हमने पिछले चार महीनों में पूरे देश को करके दिखाया है। यह भारतीय जनता पार्टी है जो लोकतंत्र में विश्वास रखती है, जन-संवाद और जन-संपर्क में विश्वास रखती है । देश की जनता को यह विश्वास है कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में वे अकेले नहीं हैं, भारतीय जनता पार्टी हर कदम पर उनके साथ है ।
मोदी सरकार ने विगत 6 वर्षों में करोड़ों गरीबों के जीवन में प्रकाश लाने का प्रयास किया है, इसका सबसे अधिक लाभ देश को हुआ है, उत्तर प्रदेश के लोगों को हुआ है। प्रधानमंत्री जी ने 2014 में सरकार बनते ही स्पष्ट कर दिया था कि उनकी सरकार गरीबों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के लिए समर्पित हो कर काम करेगी और विगत 6 वर्षों में हमारी सरकार ने इसे चरितार्थ कर दिखाया है। कांग्रेस की चार-चार पीढ़ियों ने ‘गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन वे अपना भला तो करते रहे लेकिन गरीबी नहीं हटी। जबकि मोदी सरकार ने 6 वर्षों में गरीब कल्याण की सैकड़ों योजनाओं को धरातल पर उतारा।
विधानसभा सम्मेलनों के क्रम मंे प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना अयोध्या, डाॅ. महेन्द्र सिंह जौनपुर के मडियांहू व आजमगढ़ के अतरौलिया, सिद्धार्थ नाथ सिंह मेरठ कैण्ट, ब्रजेश पाठक अमेठी के जगदीशपुर, सतीश महाना बरेली कैण्ट, नंदगोपाल गुप्ता नंदी गोण्डा के मेहनौन, सुरेश राणा आजमगढ के निजामाबाद, अशोक कटरिया लखीमपुर के गोला, स्वाती सिंह इटावा के जसवन्तनगर, कपिल देव अग्रवाल शाहजहांपुर, नीलिमा कटियार बहराइच के बलहा, डा. गिर्राज सिंह धर्मेश हमीरपुर, गिरीश चन्द्र यादव ललितपुर के महरौनी, अतुल गर्ग बलरामपुर के तुलसीपुर, विधानसभा सम्मेलनों में संवाद किया।
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा देवरिया के बरहज, रंजना उपाध्याय पीलीभीत के बरखेडा, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह चित्रकूट, सलिल विश्नोई वाराणसी दक्षिण, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह अलीगढ के कोल, वाईपी सिंह सुलतानपुर के इसौली में विधानसभा सम्मेलन में संवाद किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी बिजनौर के बढापुर, सांसद विजय पाल सिंह तोमर कानपुर छावनी, एसपी सिंह बघेल हरदोई, डा. महेश शर्मा महराजगंज के नौतनवां, डा. सतपाल सिंह सीतापुर के मिश्रिख, शिव प्रताप शुक्ला बुलन्दशहर के सिकन्द्राबाद, सुब्रत पाठक भदोही के ज्ञानपुर, नीरज शेखर सोनभद्र के घोरावल, पंकज चैधरी वाराणसी के पिण्ड्रा, राजवीर सिंह प्रतापगढ सदर, विनोद सोनकर कासगंज के अमांपुर, कौशल किशोर मुरादाबाद देहात तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह महोबा के चरखारी, महेश श्रीवास्तव जौनपुर के शाहगंज, अश्वनी त्यागी हापुड़ के गढमुक्तेश्वर, रजनीकान्त महेश्वरी हाथरस तथा क्षेत्रीय संगठनमंत्री रत्नाकर मिर्जापुर के मड़िहान, भवानी सिंह फिरोजाबाद के जसराना में सम्मेलन को सम्बोधित किया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,