ब्लॉक प्रमुख की शह से दबँगो व्दारा सेवा निवृत सूचना अधिकारी की निजी भूमि में अवैध ,निर्माण ,पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से न्याय दिलाने की गुहार

हमीरपुर। ब्लॉक प्रमुख व पुलिस की सह से दबँगो व्दारा सेवा निवृत सूचना अधिकारी की कस्बा कुरारा में हमीरपुर-कालपी हाइवे के किनारे निजी भूमि पर अवैध कब्जा करने के उद्देश्य से अवैध निर्माण किया जा रहा है। इस आशय के सँबँध में सेवा निवृत सूचना अधिकारी की पत्नी पमिला कबीर ने मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन के अधिकारियों को भेजी  शिकायत में आरोप लगाया।                             पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि वे विगत 4 वर्षो से लखनऊ में निवास करने के कारण ब्लॉक प्रमुख ने अपने सजातीय लोगों को उकसा कर उनकी निजी प्लांट में कब्जा करने के लिए अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इन्होंने कहा कि उनके निजी प्लांट को लेकर सिविल न्यायालय में वाद विचाराधीन है। दबँगो के खिलाफ मुकामी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गयी लेकिन अभी तक इन्होंने उन्हें न्याय नही दिलाया। इनका कहना है कि मुकामी पुलिस व लेखपाल इन दबँगो का हर सँभव मदद की जा रही है। इधर थानाध्यक्ष का कहना है कि उन पर राजनैतिक दबाव डाला जा रहा है जिससे वे पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिला सकता हूँ।      पीड़ित परिवार ने मुकामी पुलिस व लेखपाल के रवैये की एवँ दबँगो के खिलाफ उच्च स्तरीय टीम से जाँच कराकर न्याय दिलाया जाए


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?