डॉक्टर द्वारा मृत घोषित नवजात शिशु हुआ जिंदा। दो घंटे बाद फिर दम तोड़ा।


चांदीनगर। खटटा प्रहलादपुर गांव एक नवजात बच्चे को चकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद जब परिजन बच्चे को दफनाने के लिए ले जा रहे थे तभी बच्चा अचानक जीवित हो उठा। जिसके बाद जहा खुशी का माहौल था तो वही दो घन्टे जीवित रहने के बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजनो शौक की लहर दौड़ गयी। खटटा प्रहलादपुर निवासी सोनू की पत्नी भारती ने शुक्रवार सुबह मेरठ के अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था जिसके बाद शाम के समय सोनू अपनी पत्नी बच्चे के साथ अपने घर लौट आया। शनिवार दोपहर के समय बच्चा बेहोश दिखाई दिया तो परिजन बच्चे को चकित्सक के पास ले गये जहा चकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही परिजन बच्चे को गांव के तालाब किनारे दफनाने ले गए तभी बच्चा अचानक जीवित हो गया जिसके बाद परिवार वालो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बच्चे को देखने के लिए गांव के सेकड़ो लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गयीदो घंटे बीत जाने के बाद बच्चे ने अचानक दम तोड़ दिया। जिसके चलते परिवार में दोबारा कोहराम मच गया। शाम के टाइम चकित्सक को दिखाने के बाद परिजनों ने बच्चे को नजदीकी तालाब के पास दफना दिया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,