जाखलौन पम्प नहर के किनारों के सुदृढ़ीकरण हेतु 02 करोड़ 11 लाख 12 हजार रूपए की धनराशि स्वीकृत

जाखलौन पम्प नहर पर कैनाल टाॅप सोलर पी0वी0 प्लांट हेतु 10 करोड़ रूपए तथा भौरट बांध के निर्माण हेतु 10 करोड़ रूपए स्वीकृत 

 

लखनऊ दिनांक: 15 जुलाई, 2020

 

 

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनपद ललितपुर में जाखलौन पम्प नहर पर 3.42 मेगावाट क्षमता का कैनाल टाॅप सोलर पी0वी0 प्लान्ट के निर्माण के लिए 10 करोड़ रूपए की व्यय/साख सीमा निर्गत करने की सहमति प्रदान की गई है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश कल जारी करते हुए प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को अग्रेत्तर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

इसी प्रकार जनपद ललितपुर में भौरट बांध निर्माण की पुनरीक्षित परियोजना के लिए निर्गत धनराशि 10 करोड़ रूपए चालू वित्तीय वर्ष के दूसरे तिमाही में व्यय/साख सीमा जारी करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस सम्बन्ध में 14 जुलाई 2020 को शासनादेश जारी कर दिया गया है। प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन को अग्रेत्तर कार्यवाही किये जाने की अपेक्षा की गई है।

इसी प्रकार जाखलौन पम्प नहर के मध्य विभिन्न रीचों पर किनारों के सुदृढ़ीकरण की परियोजना के लिए प्राविधानित धनराशि 505.26 लाख रूपए में से 02 करोड़ 11 लाख 12 हजार रूपए परियोजना के कार्यों पर व्यय किये जाने हेतु प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के निर्वतन पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस सम्बंध में विगत 10 जुलाई, 2020 को शासनादेश जारी कर दिया गया है। 

शासनादेश में कहा गया है कि 02 करोड़ 11 लाख 12 हजार रूपए की धनराशि जिस कार्य के लिए स्वीकृत की जा रही है, उसको प्रत्येक दशा में उसी प्रयोजन हेतु व्यय किया जायेगा। शासनादेश में यह भी कहा गया है कि स्वीकृत कार्य के लिए पूर्व में राज्य सरकार अथवा किसी अन्य स्त्रोत से धनराशि स्वीकृत नहीं की गयी है और न ही यह कार्य किसी अन्य कार्ययोजना में शामिल किया जायेगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,