किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश में जोनवार श्री अनिल चैधरी को पश्चिमी उ0प्र0, श्री तरूण पटेल को मध्य उ0प्र0 तथा श्री सुयश मणि त्रिपाठी को पूर्वी उ0प्र0 जोन का चेयरमैन मनोनीत

लखनऊ, 23 जुलाई।

अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी की संस्तुति पर किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश में जोनवार श्री अनिल चैधरी को पश्चिमी उ0प्र0, श्री तरूण पटेल को मध्य उ0प्र0 तथा श्री सुयश मणि त्रिपाठी को पूर्वी उ0प्र0 जोन का चेयरमैन मनोनीत किया गया है।



प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रभारी किसान कांग्रेस श्री मनोज यादव ने उपरोक्त किसान कांग्रेस के जोनल चेयरमैन के पद पर हुई नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी का आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि इन लोगों की नियुक्ति से प्रदेश भर मंे किसान समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा किये जा रहे आन्दोलन एवं संघर्ष को मजबूती मिलेगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?