मत्स्य प्रक्षेत्रों के सुदृढ़ीकरण योजना हेतु 45.93 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ: 22 जुलाई, 2020

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में मत्स्य विकास कार्यक्रम के तहत विभागीय मत्स्य प्रक्षेत्रों के सुदृढ़ीकरण हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में 45.93 लाख की रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि का व्यय 36 जनपदों में स्पान से फ्राई मत्स्य उत्पादन हेतु तथा 07 जनपदों में फ्राई से फिंगरलिंग मत्स्य उत्पादन हेतु किया जायेगा।

मत्स्य विभाग द्वारा इस सम्बन्ध मंे 20 जुलाई, 2020 को शासनादेश जारी करते हुए योजना के उचित क्रियान्वयन के लिए निदेशक, मत्स्य विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हंै। स्पान से फ्राई मत्स्य उत्पादन वाले जनपदों में आगरा, मैनुपरी, आजमगढ़, मऊ, बलिया, प्रयागराज, फतेहपुर, उन्नाव, हरदोई, प्रतापगढ़, कानपुर नगर, इटावा, देवरिया, कुशीनगर बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर ,उन्नाव, हरदोई बांदा, महोबा, झांसी, जालौन, ललितपुर, सुल्तानपुर बाराबंकी, सुल्तानपुर, गोण्डा, बरेली, बिजनौर, शाहजंापुर बागपत, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, जौनपुर, मिर्जापुर, संतरविदास नगर, सहारनपुर में तथा फ्राई से फिंगरलिंग मत्स्य उत्पादन वाले जनपदों में झांसी, सुल्तानपुर, गोण्डा, शाहजहांपुर, उन्नाव, हरदोई, तथा संतकबीरनगर में शामिल हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,