मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संकल्प, 'बाढ़ से कहीं न हो जन धन हानि' को अक्षरशः सफल बनाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है-डॉ.महेन्द्र सिंह







लखनऊ,जलशक्ति मंत्री डॉ.महेन्द्र सिंह ने आज अपने लखनऊ स्थिति आवास से  वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के 22 जनपदों के  बाढ़ बचाव कार्यों की गहन समीक्षा कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि मा.मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संकल्प, 'बाढ़ से कहीं न हो जन धन हानि' को अक्षरशः सफल बनाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। आपने अधिक्षण अभियंताओं को भी कड़े निदेश दिए कि वह प्रभावित क्षेत्रों में अधिशासी अभियंताओं के साथ व्‍यापक भ्रमण कर स्थिति की नियमित निगरानी करें। मुख्य अभियंता, नामित नोडल अधिकारियों के सतत सम्पर्क में रह कर अद्यतन स्थिति से मुख्यालय को अवगत कराते हुए परदर्शिता का उदाहरण प्रस्तुत करें। दैनिक बाढ़ गतिविधियों पर बाढ़ बुलेटिन जारी कराकर सही स्थिति की जानकारी जनता जनार्दन को दें। इसके अलावा मा.जनप्रतिनिधियों से निरंतर सम्पर्क कर उन्हें प्रगति की जानकारी देते हुए उनके सुझावों पर भी कार्यवाही करें। क्षेत्र मे अवर अभियंता व सहायक अभियंता लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखें।


वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मा. राज्य मंत्री बाढ नियंत्रण श्री विजय कश्यप ने भी अधिकारियों को बाढ बचाव कार्यों को पूरी तल्लीनता से करने के निर्देश दिये। जलशक्ति मंत्री ने क्षेत्रों मे तैनात अधिकारियों से प्रगति का जायजा लेते हुए उनके अनुभव संगत सुझावों को भी सुनकर कार्य मे गतिशीलता लाने की हिदायत भी दी। 

 

अपर मुख्य सचिव सिंचाई श्री टी. वेंकटेश ने जलशक्ति मंत्री को आश्वस्त करते हुये कहा कि बाढ़ नियंत्रण की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयीं है। समय से बाढ़ योजनाओं को पूर्ण करने हेतु समुचित बजट आवंटित कर दिया गया है। स्थिति की नियमित समीक्षा शासन स्तर पर की जा रही है। वीडियो कान्फ्रेंसिंग मे प्रमुख अभियंता/विभागाध्यक्ष श्री वी.के.निरंजन, विशेष सचिव सिंचाई प्रियंका निरंजन, प्रमुख अभियंता परिकल्प और नियोजन श्री ए.के सिंह ने प्रतिभाग किया।


 

 




 

 


 



 



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?