पालिका ने चलाया सफाई अभियान,किया सेनेटाइजेशन

संभल। संभल नगर पालिका द्वारा युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। शनिवार को सुबह से ही चैयरपर्सन आरिफाशकील व ईओ रामपाल सिंह ने लाकडाउन के दौरान पूरे नगर में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई कराई। जिसमें सदर बाजार से लेकर नगर के मुख्य मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया। इससफाई व्यवस्था का चेयरपर्सन पति शकील अहमद ने जायजा लिया। इसी के साथ नगरपालिका की ओर से घर घर से कूड़ा उठाने वाले वाहनों से कूड़ा उठाया गया। जबकि नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने संभल के शंकर कालेज चोराहें के साथ साथ आदि मुख्य रास्तों की सफाई की।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?