पोस्ट ऑफिस के 14 कर्मी में कोरोना मिला


महाराजगंज। महाराजगंज में कोरोना अब घरों और कार्यालयों में घुस चुका है। गुरुवार को 17 संक्रमित मिले। जिसमें अकेले 14  कर्मचारी पोस्ट ऑफिस महाराजगंज के हैं। इसमें पोस्ट मास्टर भी पॉजिटिव मिले हैं। इस बात की संभावना जताया जा रहा है कि अनजाने में पोस्ट ऑफिस से कई घरों में कोरोना पंहुचा होगा।
        जिलाधिकारी डॉक्टर  उज्ज्वल कुमार ने बताया कि गुरुवार को एक कोरोना मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुआ। वहीँ  17 कोरोना मरीज और मिले हैं।  जिसमें से एक सिसवा का, एक महदेवा खुटहां का तथा एक राजीव नगर महराजगंज है। इसके साथ ही 14 संक्रमित पोस्ट ऑफिस महराजगंज कर्मचारी हैं। 
इसप्रकार अब जनपद में कुल कोरोना  मामले बढ़कर 419 हो गए हैं। कोरोना सक्रिय मामले 124 हैं। स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 289 हो गई है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?