प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने रामपुर जिले के स्वार विधानसभा सम्मेलन को किया सम्बोधित

लखनऊ 19 जुलाई 2020, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने रामपुर जिले के स्वार विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से डिजिटल संवाद किया। श्री बंसल ने कहा की बूथ समितियों के फिजिकल वेरिफिकेशन का काम कल 20 जुलाई से प्रारंभ होगा। डेढ़ लाख से अधिक बूथों के सत्यापन की प्रक्रिया 15 अगस्त तक चलेगी जिसमें प्रशासन की फिजिकल डिस्टेंस गाइडलाइन का पालन करते हुए मण्डल या सेक्टर के दो पदाधिकारी बूथ पर सत्यापन करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता यदि ठान लेता है तो चाहे कार्य सामाजिक, सेवा या सांस्कृतिक हो, या फिर चुनाव हो सफलता निश्चित हो जाती है। उन्होंने कहा, इतिहास में पहली बार हुआ है कि राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने सेवा को ही संगठन मानकर कार्य किया और बिना अपनी परवाह किए बूथ, मंडल, सेक्टर के कार्यकर्ता जरूरतमंदों तक पहुंचे और उन्हें सहायता उपलब्ध कराई। आने वाले दिनों में इन सेवा कार्यों को संकलित करके तैयार होने वाला दस्तावेज देश की राजनीतिक दिशा तय करेगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा की आगामी समय में राजनीति का माध्यम सेवा कार्य ही होंगे।
श्री बंसल ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान नई चुनौतियां सामने थी, पार्टी ने चुनौतियों को स्वीकार किया और सतत संपर्क व संवाद की परम्परागत प्रक्रिया को गति देते हुए डिजिटल माध्यम चुना। जहां एक ओर इस दौर में अन्य राजनीतिक दल ट्विटर पर ही सीमित थे, वहीं भाजपा ने बूथ,सेक्टर, मंडल, जिला, क्षेत्र व प्रदेश स्तर पर डिजिटल संवाद किया। पार्टी ने अधिवक्ता, शिक्षक, श्रमिक, पटरी दुकानदार, व्यापारी सहित 35 सामाजिक वर्गों के साथ संवाद करते हुए अपनी विचारधारा तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाई। पार्टी ने इस दौरान तीन वर्चुअल रैलियां भी की, जिनमें सवा करोड़ से अधिक लोग रैलियों में जुड़े। परिवार संपर्क अभियान के तहत एक करोड़ 30 लाख परिवारों तक मोदी जी की चिट्ठी पहुंचाने का काम हुआ और यह सब आप सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से संभव हुआ है।
  श्री बंसल ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्वार विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से जुड़ते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने कहा था कि हम राजनीति में सेवा के लिए आए हैं। उसी के अनुरूप भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में 4 करोड़ भोजन पैकेट, 43 लाख से अधिक राशन किट, एक करोड़ से अधिक मास्क व सैनिटाइजर जरूरतमंदों तक पहुंचाया। पीएम केयर्स फंड में लाखों कार्यकर्ताओं ने करोड़ों रुपए दान किए।
प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा की वर्तमान में चल रहे विधानसभावार सम्मेलन कल 20 जुलाई को सभी 403 विधानसभाओं में संवाद की प्रक्रिया को पूर्ण कर लेंगे। कल से बूथ समितियों के सत्यापन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी, इसके साथ ही सेवा कार्यों की डिजिटल बुक मंडल व जिला स्तर पर 31 जुलाई तक पूर्ण करने का कार्य भी इसी दौरान किया जाना है।
वहीं विधानसभा सम्मेलनों के क्रम मंे प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ० महेन्द्र सिंह मुरादाबाद की बिलारी, आशुतोष टण्डन ‘गोपाल‘ वाराणसी कैण्ट, नन्द गोपाल गुप्ता ’नन्दी’ मेरठ के सिवालखास, भूपेन्द्र सिंह चैधरी आजमगढ़ के फूलपुर पवई, राम नरेश अग्निहोत्री झाॅसी के गरौठा, सतीश महाना लखनऊ के पश्चिम, सिद्धार्थनाथ सिंह गोण्डा के कटरा बाजार, गिरिश चन्द्र यादव संभल के गुन्नौर, चैधरी उदयभान सिंह बाराबंकी के कुर्सी, बलदेव ओलख लखीमपुर के पलिया, महेश गुप्ता बांदा के तिन्दवारी, नीलिमा कटियार लखनऊ के मलिहाबाद, अशोक कटारिया रायबरेली के बंछरावा, कपिलदेव अग्रवाल फतेहपुर के खागा, सतीश द्विवेदी फर्रूखाबाद के कायमगंज विधानसभा सम्मेलन में मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों के साथ संवाद किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह श्रावस्ती के भिन्गा, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला सीतापुर के महोली प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता अमरोहा के नौगांव, देवेन्द्र सिंह चैधरी सहारनपुर के रामपुर मनिहारन, देवेश कोरी महोबा, कौशलेन्द्र पटेल प्रयागराज के बारा, सांसद डाॅ. रमापतिराम त्रिपाठी वाराणसी के अजगरा, सत्यदेव पचैरी भदोही के औराई, सुरेन्द्र सिंह नागर शाहजहांपुर के जलालाबाद, सत्यपाल सिंह मथुरा कौशल किशोर महाराजगंज के सिसवां, राजकुमार चाहर मथुरा के मांठ, राजवीर सिंह गौतमबुद्धनगर के दादरी, विजयपाल सिंह तोमर मैनपुरी के भोगांव, लल्लू सिंह मिरजापुर के मंझवा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव प्रयागराज दक्षिणी, मानवेन्द्र सिंह ललितपुर, अश्वनी त्यागी शामली के कैराना, सुरेश तिवारी हरदोई के सवाईजपुर, डा0 धर्मेन्द्र सिंह मऊ के मुहम्दाबाद, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह बदांयू के सहसवान, रत्नाकर अमेठी के तिलोई विधानसभा सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लेकर संवाद किया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,