समाजवादी पार्टी ने पांच प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष किये घोषित

शिक्षक सभा से विजय सिंह, अधिवक्ता सभा से मान सिंह व मजदूर सभा से करतार सिंह यादव जिलाध्यक्ष घोषित
अल्पसंख्यक सभा से अकबर आलम पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ से अशोक साहू भी हुये नियुक्त




ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सोच व पार्टी की जनहितैषी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुये जिले में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने पांच फ्रण्टल जिलाध्यक्षों के नामों पर अपनी मोहर लगाते हुये अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
 जिला कार्यालय से सपा प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी खुशालचंद्र साहू ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष पद पर विजय सिंह यादव शिक्षक को नियुक्त किया है। समाजवादी मजदूर सभा से ग्राम चिगलौआ निवासी करतार सिंह यादव को जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी से अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष पद पर जिला पंचायत सदस्य मान सिंह यादव एड. खैरा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष पद पर अकबर आलम को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ पद पर अशोक कुमार साहू बानपुर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी पांच प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा होते ही सपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
 सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से समाजवादी पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुये लोगों को प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संचालित की गयी आह्वान संदेश साइकिल यात्रा के जरिए गांव-गांव पहुंच कर लोगों से सम्पर्क करने की अपील की है। बताते चलें कि समाजवादी शिक्षक सभा के विजय सिंह यादव को शहर में एक समाजसेवी के रूप में भी जाना जाता है। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के चलते घोषित किये गये लॉकडाउन के चलते जहां एक ओर निजी विद्यालयों द्वारा फीस भरपाई के लिए अभिभावकों पर अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर विजय सिंह यादव ने स्वयं के संचालित निजी विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की शत-प्रतिशत फीस माफ कर एक अच्छा संदेश दिया है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?