सपा सरकार में आमजन हुआ था योजनाओं से लाभान्वित : तिलक यादव

जनपद में सादगी से मनाया गया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मोत्सव
ब्लड बैंक में लगाया गया रक्तदान शिविर, विभिन्न प्रजातियों के पौधों का किया गया रोपण



ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिवस आज पूरे जनपद में बड़ी ही सादगी के साथ मनाया गया। सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. के निर्देशन में जहां एक ओर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का व्यापक आयोजन किया गया तो वहीं दूसरी ओर वर्षा ऋतु के आगमन को लेकर वन महोत्सव भी मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। 
 समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने कहा कि वर्ष 2012 में समाजवादी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनते ही उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया गया था। बुन्देलखण्ड पर विशेष ध्यान देते हुये तत्कालीन सपा सरकार ने किसानों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराने के लिए तेजी से कार्य किया था, जिसके चलते ललितपुर में कचनौंदा बांध का निर्माण किया गया तो वहीं बालाबेहट में भी बांध निर्माण को प्रस्तावित किया गया था। वहीं दूसरी ओर नगर से देवगढ़ को जोडऩे वाले मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण और ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य सपा शासनकाल में ही शुरू किया गया। इसके अलावा कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता, लैपटॉप वितरण, समाजवादी पेंशन और समाजवादी खाद्यान्न वितरण जैसी अनेकों योजनाओं से धरातल पर लोगों को लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि युवा सोच रखते हुये विकास कार्यों को नये आयाम तक पहुंचाने वाली सपा सरकार प्रदेश में फिर से काबित हो इसके लिए सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुट जायें। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मोत्सव पर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर के आयोजन में रामप्रताप सिंह, आशीष अहारिया, नैपाल सिंह यादव, हृदेश मुखिया, अंकित यादव नौहरखुर्द, अकबर आलम, परवेज पठान, विटटू यादव, सुरेन्द्र यादव, पंकज श्रीवास, आकिब राईन, शत्रुघन यादव, अभिषेक राजवंश, हर्ष नांगल, कृष्णपाल झरकौन ने रक्तदान किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह उर्फ जीतू सरदार, कृष्ण पाल निरंजन, पार्टी प्रवक्ता खुशालचंद्र साहू के अलावा अनेकों पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं वृक्षारोपण समारोह में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, पूर्व विधायक फेरन लाल अहिरवार, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, महासचिव कृष्ण स्वरूप निरंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, फूलसिंह नन्ना, रामजीवन बार, अजीज कुरैशी, सुखसिंह लखनपुरा, जिला उपाध्यक्ष जीतू सरदार, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, प्रवक्ता खुशालचंद्र साहू, शिशुपाल यादव, जगदीश कंचन, महेंद्र प्रताप सिंह पप्पू राजा, प्रसन्न जैन, महेंद्र यादव एड, हनुमत, स्वामी प्रसाद ठेकेदार, रमेश यादव ठेकेदार, शाकिर अली, अशोक अहिरवार ,प्रीतम सिंह अहिरवार ,विनोद रैकवार नेपाल यादव, विजय यादव, शुभम मिश्रा, रामप्रताप सिंह, आशीष अहारिया, हृदेश मुखिया,अंकित नौहर खुर्द,शत्रुघन यादव, सुरेंद्र,सेतु,परवेज पठान पंकज,बिट्टू,ऋषभ,भान सिंह यादव, दशरथ लंबरदार, प्रमोद यादव, गौरव विश्वकर्मा,यादवेंद्र यादव, नरेंद्र राजपूत, रोहित शिवाजी,इंदर चुंनगी, कोमल प्रजापति आदि मौजूद रहे। इधर राजघाट क्षेत्र में प्राईमरी विद्यालयों के बच्चों को बैग, पेन्सिल, किताब-कॉपी के साथ शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। सपाईयों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामनायें की। इस दौरान आशीष अहारिया, हृदेश यादव मुखिया, अंकित यादव नौहरखुर्द, आकिब सहित अनेकों सपाई मौजूद रहे। इधर महरौनी में विधानसभा अध्यक्ष अमर सिंह यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिवस मनाया गया। महरौनी विधानसभा में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें फलदार व छायादार कई पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अमर सिंह यादव, सरफराज अली एड., कालका प्रसाद यादव, अख्तर सिद्दीकी, रामकुमार यादव, राघवेन्द्र भौड़ेले के अलावा अनेकों सपाई मौजूद रहे। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?