उत्तर प्रदेश में आज बना एक दिन में 25 करोड़ वृक्षारोपण का रिकार्ड

वन मंत्री ने 25 करोड़ से ज्यादा वृक्षारोपण के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल मार्ग दर्शन में यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल हुई -  दारा सिंह चैहान

 

लखनऊ: 05 जुलाई, 2020

उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री  दारा सिंह चैहान ने 25 करोड़ से ज्यादा वृक्षारोपण के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंन कहा कि मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल मार्ग दर्शन में यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल हुई। उन्होंने वन विभाग सहित इस कार्य में लगे 26 अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी हार्दिक धन्यवाद दिया।

श्री सिंह आज अरण्य भवन, मुख्यालय पारिजात सभाकक्ष में सांय 6ः00 बजे 25 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण के लक्ष्य प्राप्ति के सम्बन्ध में प्रेस कान्फ्रेंस कर रहे थे। उन्होनें कहा कि उ0प्र0 सरकार ने एक दिन में 25 करोड़ से ज्यादा वृक्षारोपण कार्यक्रम कराकर इतिहास रचने का कार्य किया है। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम पर 10 देशों के लोगों ने हिट किया है। उन्होंने इस कार्यक्रम की सफलता के लिये प्रदेश की आम जनता मजदूर, किसान, स्वेच्छिक संगठनों का हृदय से धन्यवाद दिया।

वन मंत्री ने वन महोत्सव के अवसर पर आज मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कुकरैल वन लखनऊ में पौध रोपित कर 25 करोड़ वृक्षारोपण मिषन 2020’ के अन्तर्गत एक ही दिन में 25 करोड़ पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर पंचवटी, हरिशंकरी व नक्षत्र वाटिका की स्थापना  एवं 51 प्रजातियों के 251 पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक जनपद में जन प्रतिनिधियों एवं विषिश्ट जनों की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कोविड 19 संक्रामक महामारी से बचाव हेतु दो गज की दूरी-मास्क जरूरी मूल मंत्र एवं कोविड प्रोटोकाॅल का पालन किया गया।

श्री सिंह ने कहा कि औषधीय पौधों, फलों एवं सहजन जैसे वृक्षों के उत्पाद रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि एवं पोशक तत्वों की पूर्ति कर हमें कोविड-19 जैसे रोगों से लड़ने में सक्षम बनाते है। वनस्पति व वन्य प्राणि विविधता कोविड-19 व अन्य खतरनाक वायरस व हानिकारक बैक्टीरिया के जैविक नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वांहन करते है। प्रदेशवासियों विशेषकर महिलाओं व बच्चों में कुपोषण की समस्या देखते हुए ‘‘वृक्षारोपण मिशन 2020‘‘ के अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम के आवास के परिसर में सहजन का एक पौधा रोपित किया गया। पौधशालाओं एवं वृक्षारोपण में पौधों को पोषक तत्व देने के लिए जीवामृत का निर्माण पौधशालाओं में किया जा रहा है। जीवामृत बनाने की विधि वन विभाग की वेबसाइट ीजजचरूध्ध्नचवितमेजण्हवअण्पद प्रचार सामाग्री के रूप में उपलब्ध है। जीवामृत/ कम्पोस्ट का उपयोग समस्त पौधशालाओं में बडे पैमाने पर किया गया। पौधशालाओं में जैविक कीटनाशक का उपयोग भी बडे पैमाने पर षुरू किया गया है तथा जिसका उपयोग वृक्षारोपण में भी किया गया। वृहद् स्तर पर अभियान चलाकर 25 करोड़ पौधों के रोपण हेतु प्रदेश में गाँव-गाँव तक जाकर 57903 माइक्रोप्लान तैयार किये गये। माइक्रोप्लान के अनुसार माँग के अनुरूप प्रजातिवार यथा- सहजन, सागौन, शीशम, फाइकस, कंजी, अर्जुन, खैर, फलदार तथा अन्य प्रजातियों के पौधे पौधशालाओं में तैयार किये गये। मानव जीवन के स्वास्थ्य, आजीविका, प्रतिरोधक क्षमता एवं जीवन बनाए व बचाए रखने में जैवविविधता की महत्वपूर्ण भूमिका के दृष्टिगत सम्पूर्ण विश्व जीवन के विविध रूपों को बनाए व बचाए रखने हेतु सतत् प्रयासरत है। स्थल व जल के नीचे भी जीवन के सभी रूपों को आधार देने वाली जैवविविधता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस (22 मई, 2020) व विश्व पर्यावरण (5 जून, 2020) की विषयवस्तु क्रमशः प्रकृति में हमारी समस्याओं का समाधान है (व्नत ैवसनजपवदे ंतम पद छंजनतम) एवं जैवविविधता निर्धारित की गई।

उल्लेखनीय है कि आज होने वाले वृक्षारोपण की प्रगति सूचना क्षण-प्रतिक्षण प्रभागों द्वारा पी0एम0एस0 पोर्टल पर अपलोड की गयी। वृक्षारोपण प्रगति टिकर के माध्यम से आॅनलाईन चलायी गई तथा वृक्षारोपण की फोटो और वीडियों भी टिकर के माध्यम से चलाए गए। आॅनलाईन टिकर चउेनचकिण्पदध्चसंदजपदहचतवहतमेेण्ीजउस लिंक द्वारा मोबाईल फोन तथा कम्प्यूटर पर भी देखी गई।

प्रेस वार्ता के दौरान इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, गृह, उ0प्र0 षासन, श्री अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ0प्र0 शासन श्री सुधीर गर्ग, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, उ0प्र0,डा0 राजीव कुमार गर्ग सहित ़ विशिष्ट जनों द्वारा पौधारोपण किया गया। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,