वृक्षारोपण अभियान के तहत जनपद में 51 लाख लक्ष्य के सापेक्ष एक ही दिन में रोपित किये गए 52 लाख पौधे, अभी दो दिनों में और रोपित किए जाएंगे 10 लाख पौधे- जिलाधिकारी


 नोडल अधिकारी / सचिव नगर विकास अनुराग यादव ने मिश्रीपुर व उमराहट गाँव की वृक्षारोपण साइटों का किया निरीक्षण


 सांसद, विधायक सहित उच्चाधिकारियों ने कुछेछा डिग्री कालेज में किया वृक्षारोपण



हमीरपुर 05 जुलाई 2020
  वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत आज उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ वृक्ष रोपने के मिशन के क्रम में आज सम्पूर्ण जनपद में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
  इस क्रम में सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट में जिला जज मोहम्मद असलम , सीजेएम ( मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ), जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने खनिज विभाग के सामने स्थित पार्क में सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कर जनपद में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ कर पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव, सूचना अधिकारी रूपेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण किया।



  हमीरपुर। आज सांसद हमीरपुर कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक सदर हमीरपुर युवराज सिंह, जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार वैश्य, महोबा जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश यादव व चेयरमैन नगर पालिका परिषद हमीरपुर कुलदीप निषाद सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने कुछेछा स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में वृक्षारोपण किया। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने भी 1000 पौधे रोपित किए।
  इस मौके पर मा0 सांसद  ने कालेज के शिक्षकों को गुरु पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि हमारे जीवन में पर्यावरण का अमूल्य महत्त्व है इसके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ खतरनाक है। लोगों द्वारा अपनी जिम्मेदारी समझी जाए तथा पर्यावरण को संरक्षित किया जाए। सभी लोगों द्वारा कम से कम एक पौधा अवश्य लगाया जाए, पौधा लगाकर उसका संरक्षण भी किया जाए। 
   सदर विधायक युवराज सिंह ने भी पर्यावरण संरक्षण के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उसके संरक्षण करने का संकल्प दिलाया।
  इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में शासन द्वारा 51 लाख वृक्षों को रोपित किए जाने का लक्ष्य दिया गया था जिसके क्रम में  01 लाख अतिरिक्त वृक्षारोपण, इस प्रकार कुल 52 लाख वृक्ष आज एक ही दिन में रोपित किए गए हैं।  ताकि कम से कम 51 लाख पौधे जीवित रहे इसके अलावा अगले दो दिवसों  में किसान सम्मान निधि के सभी लाभार्थियों को पांच-पांच पौधे कुल 10 लाख पौधे अतिरिक्त रूप से दिए जाएंगे। जिसके बाद जनपद में कुल वृक्षारोपण  62 लाख वृक्ष हो जाएगा जोकि एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे पूर्वज वृक्ष के महत्व को भलीभांति समझते थे तथा उसको संरक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास करते थे अतः हमें भी अपने पूर्वजों से प्रेरणा लेकर प्रकृति को संरक्षित करने का कार्य करना चाहिए। प्रकृति से किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए ,प्रकृति के साथ खिलवाड़ का मतलब हम अपने अस्तित्व को समाप्त कर रहे हैं, इसलिए पर्यावरण संरक्षण के रूप में सभी के द्वारा राष्ट्र को सहयोग किया जाए और सभी के द्वारा कम से कम एक- एक वृक्ष अपने पूर्वजों की स्मृति में अवश्य रोपित किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्ष हमारी संपत्ति है अतः हम सबको मिलकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए ताकि भावी पीढ़ियों को एक हरी भरी धरती विरासत में दी जा सके।
  इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।



नोडल अधिकारी /  सचिव नगर विकास  अनुराग यादव ने आज वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर कुरारा विकासखंड के मिश्रीपुर व उमराहट गांव में पहुंचकर वृक्षारोपण की साइटों का विजिट
हमीरपुर। शासन द्वारा  जिले के लिए नामित नोडल अधिकारी /  सचिव नगर विकास श्री अनुराग यादव ने आज वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर कुरारा विकासखंड के मिश्रीपुर व उमराहट गांव में पहुंचकर वृक्षारोपण की साइटों का विजिट किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी ने वृक्षारोपण की दोनों साइटों में किए गए संपूर्ण वृक्षारोपण का जायजा लिया तथा इस संबंध में वहां लोगों से पूछताछ भी की। जहां पर लोगों द्वारा आज ही के दिन वृक्षारोपण किए जाने के बाद बताई गई। नोडल अधिकारी ने अच्छा तथा संतोषजनक कार्य पाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की तत्पश्चात वृक्षारोपण भी किया। इस मौके पर नोडल अधिकारी श्री अनुराग यादव ने कहा कि वृक्षों को लगाने के साथ ही इनकी देखरेख भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शुद्ध वायु और जल संचय का स्रोत वृक्ष है, वनों का संरक्षण एवं संवर्धन शासन की प्राथमिकता भी है। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि पौधरोपण कर जनपद को हरा भरा बनाने में सहयोग करें।
  इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर राजेश चौरसिया , एसडीओ फारेस्ट ने भी वृक्षारोपण किया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?