अमर सिंह के निधन से आज़मगढ़ की एक महत्वपूर्ण उपस्थित का अंत-यशवन्त सिंह

लखनऊ। लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक विधानपरिषद सदस्य श्री यशवन्त सिंह ने वरिष्ठ राजनेता सांसद श्री अमर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके निधन से देश व दुनियां के पटल से आज़मगढ़ की एक विशेष तरह की महत्वपूर्ण उपस्थिति का अंत हो गया। 

 

चन्द्रशेखर चबूतरा ( दारुलशफा ) पर उनके निधन को लेकर हुई शोक सभा में लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक विधानपरिषद सदस्य श्री यशवन्त सिंह ने कहा कि आज़मगढ़ के सामान्य परिवेश उठकर श्री अमर सिंह ने अपनी प्रतिभा और पौरुष के बल देश प्रदेश में एक महत्वपूर्ण पहचान बनाई। सियासत हो या सिनेमा या उद्योग या सेवा का कोई और क्षेत्र, सभी क्षेत्रों में उनका महत्वपूर्ण दखल था। वह जहाँ कहीं रहते थे, वहाँ यह बोध करा देते थे कि आज़मगढ़ का यह लाल बेमिसाल है। राजनीतिक व सामाजिक जीवन में हमारे जैसे लोगों को उनकी यह अनुपस्थिति सदैव खलेगी।

 

शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वह उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों तथा चाहने वालों को यह दुःसह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। शोक सभा की अध्यक्षता लोकतन्त्र सेनानी कल्याण समिति के संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने की। शोक प्रकट करने वालों में सर्वश्री उदय शंकर चौरसिया, लालबहादुर सिंह, रणधीर सिंह, बसंत यादव, संजय गुप्ता, अतुल चौबे, चंचल चौबे, पप्पू पाल, अमित प्रजापति और हरिकेश कनोजिया आदि प्रमुख थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?