अवशेष पदों पर जल्द होगी नियुक्ति : तिलक यादव




सपा जिलाध्यक्ष ने की फ्रण्टल संगठनों की कार्यकारिणी की समीक्षा 


ललितपुर। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष तिलक यादव की अध्यक्षता में फ्रण्टल संगठनों की एक आवश्यक बैठक का आयोजन उनके आवास इन्द्रप्रस्थ के प्रांगण में आयोजित की गयी। बैठक में सात सूत्रीय बिन्दुओं पर गहनता से चर्चा करते हुये संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुये कार्य करने की दिशा में रणनीति बनायी गयी।

बैठक में सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने फ्रण्टल संगठनों की कार्यकारिणी गठन को लेकर समीक्षा की। इस दौरान कुछ फ्रण्टल संगठनों की प्रगति धीमी होने पर उन्होंने सख्त होते हुये कहा कि संगठन के प्रति लगनशील होकर कार्य करें और जल्द से जल्द पूर्ण कार्यकारिणी का गठन करते हुये जिला कार्यालय भेंजे। तदोपरान्त नवनियुक्त प्रकोष्ठ जिलाध्यक्षों को आगामी कार्ययोजना को लेकर रणनीति तैयार कर उसी दिशा में कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। तो वहीं बूथ कमेटियों के गठन की समीक्षा करते हुये जल्द से जल्द बूथ कमेटियों को पूूर्ण किये जाने एवं प्रगति आख्या जल्द से जल्द जिला कार्यालय पर जमा कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अलावा जिले में घटने वाली घटनाओं, जघन्य अपराधों का ब्यौरा एकत्र करते हुये उसने किये जाने वाले प्रयासों पर भी गंभीरता से चर्चा की गयी। सपा जिलाध्यक्ष ने फ्रण्टल जिलाध्यक्षों में नई स्फूर्ति का संचार करते हुये वर्ष 2012 से 2017 तक प्रदेश में रही समाजवादी पार्टी की सरकार में किये गये विकास कार्यों को सूचीबद्ध करते हुये चर्चा की गयी। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही अवशेष पदों पर योग्य एवं जुझारू साथियों के समायोजन पर संगठनात्मक चर्चा की जायेगी। बैठक का संचालन करते हुये जिला महासचिव कृष्ण स्वरूप निरंजन ने कहा कि समाजवादी पार्टी वर्तमान में कोरोनाकाल में जूझ रहे लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। ऐसे परिवारों के बीच जाकर उन्हें होने वाली परेशानियों का ब्यौरा एकत्र कर उनकी मदद करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रवक्ता खुशालचंद्र साहू ने कहा कि समाजवादी पार्टी वर्तमान में एक मजबूत विपक्ष की भूमिका में है और जिले की कानून व्यवस्था, विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार और घट रहीं घटनाओं की निगरानी करते हुये ब्यौरा एकत्र करते हुये पुख्ता रणनीति बनायी जा रही है, जिस पर आगे की कार्यवाही के लिए प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष की संस्तुति पर ही कार्य किया जायेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सरदार जितेन्द्र सिंह जीतू, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष मान सिंह यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आशीष अहारिया, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष हृदेश यादव मुखिया, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अशोक साहू बानपुर, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष विजय सिंह यादव, महेन्द्र शुक्ला, मुलायम सिंह, बृजभान सिंह यादव, तालबेहट विधानसभा अध्यक्ष धनीराम रजक एड., महरौनी विधानसभा अध्यक्ष अमर सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, ब्लाक तालबेहट अध्यक्ष वृन्द्रावन कुशवाहा, जयपाल सिंह प्रधान, कैलाश कुशवाहा भौंती के अलावा अनेकों सपाई मौजूद रहे।


 

 




इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?