बाँधो से छोडे गये पानी से यमुना वेतवा नदियों में बढा जल स्तर-जिला प्रशासन व पुलिस ने नदियों किनारे बसे ग्रामो को एलर्ट

       हमीरपुर। माता टीला व पारीक्षा बाँधो से डेढ लाख क्यूसिक पानी छोडे जाने के बाद जिले मे बह रही यमुना व वेतवा नदियों में जल स्तर शनैः-शनैः बढने से क्षेत्रीय ग्रामीणो मे एक ओर नदियों के जल स्तर देखने का उत्साह बढ रहा.है।वही दूसरी ओर उन्हें बाढ से प्रभावित होने का भय सता रहा है।।                      जनपद की दोनो नदियों के जल स्तर बढने से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने इन नदियों के किनारे बसे 200 से अधिक ग्रामो मे भ्रमण कर क्षेत्रीय जनता को सजगता बरतने के लिए आग्रह किया जा रहा है। वही जिलाधिकारी ने बाढ चौकियों पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को नदियों के जल स्तर पर कडी निगाह रखने के लिए निर्देश दिए हैं। जिससे बाढ चौकियों मे तैनात अफसरों ने नदियों के जल स्तर पर निगरानी रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई जा रही हैं। वही इनके व्दारा नदियों के किनारे मत्स्य आखेट व ग्रामीणो की भीड न जुटे पर भी निगरानी रखी जा रही हैं।        जनपद मुख्यालय में सि्थत यमुना व वेतवा नदियों की बाढ देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटती देखी जा रही हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?