भाजापाइयो ने दीपोत्सव पर्व मना कर नगर को राममय किया


हमीरपुर। श्री राम जन्मभूमि के शिलान्यास होने के उपलक्ष्य में मुख्यालय मे भाजापाइयो ने उत्साह का प्रर्दशन करके मँदिरो , सार्वजनिक क्षेत्र में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया । इस दीपोत्सव से नगर राममय हो गया।।                            नगर के पातालेश्वर मँदिर, बडी देवी मँदिर, देवादास मँदिर,चौरा देवी मँदिर, गौरा देवी मँदिर, काली मंदिर, हाथी दरवाजा, कल्प वृक्ष मँदिर, वेतवाघाट के शिवमंदिर, राम जानकी मंदिर, राधा कृष्ण मँदिर आदि अन्य मँदिरो मे सूर्यास्त के बाद भाजापाइयो ने भगवान श्री राम की होलि्डग लगा कर दीपो की रँगोली सजायी और आरती कर पूजा अर्चना की तथा बूँदी हलुआ व खोये के मिष्ठानो का भोग लगाया। बाद मे दीपों को प्रज्जवलित करके दीपोत्सव मनाया।वही सुभाष बाजार के. निकट भाजपा के जिला मँत्री लक्ष्मी रतन साहू के आवास मे नगर भाजपा के सँयोजन मे दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे भाजापाइयो ने दीप प्रज्वलित कर जिला. चिकित्सालय से सुभाष बाजार तक कतारबध्द दीपो को रख कर खुशी का प्रर्दशन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष  विजय पाँडेय,जिला मँत्री लक्ष्मी रतन साहू, नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य ,शकुंतला निषाद,अरविंद शुक्ला रवींद्र शुक्ला, रमेश चंद्र आर्य, आलोक साहू ,जगदीश नारायण आदि भाजपाई ने भाग लिया। वही भाजपा की जिला उपाध्यक्ष. नीलम बाजपेयी, शकुंतला दुवे, ममता देवी, जया बाजपेयी, हर नारायण बाजपेयी, अनिल सोनी,डा0कुवर सिंह पवाँर, सोनू धुरिया, रमेश कुमार आदि ने  पातालेश्वर मँदिर मे आयोजितदीपोत्सव मे विशेष योगदान दिया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?