बिना मास्क लगाए अनावश्यक रूप से घूमने वालों से जुर्माना वसूला जाय-जिलाधिकारी

हमीरपुर* 01 अगस्त 2020

 

  कोविड-19 महामारी तथा संचारी रोगों की रोकथाम हेतु जनपद में शुक्रवार की रात्रि 10:00 बजे से सोमवार प्रातः 5:00 बजे तक लागू किए गए कतिपय प्रतिबंधों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने हमीरपुर मुख्यालय , कस्बा सुमेरपुर व  मौदहा का भ्रमण किया। 

    मुख्यालय में जिलाधिकारी ने नगर पालिका के पास बने कंटेन्मेंट जोन की व्यवस्था देखी, इसके पश्चात पेट्रोल पंप , कलेक्ट्रेट, बस स्टैंड होते हुए कालपी चौराहा व ईदगाह तक भ्रमण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि  बिना मास्क लगाए अनावश्यक रूप से घूमने वालों से जुर्माना वसूला जाय। सुमेरपुर भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने इंस्पेक्टर सुमेरपुर को प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। 

      भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा कहा कि नियमित रूप से साफ सफाई, सैनिटाइजेशन व फागिंग कराई जाए। वर्षा के दृष्टिगत नालियों की प्रॉपर ढंग से साफ सफाई कराई जाए ताकि वाटर लॉगिंग आदि की समस्या ना होने पाए इसपर विशेष ध्यान दिया जाय। 

   तदोपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मौदहा कस्बे पहुंचकर सम्पूर्ण कस्बे व कंटेन्मेंट जोन का भ्रमण किया तथा कंटेन्मेंट जोन में सभी प्रकार की गतिविधियों को सख्ती से रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंटेन्मेंट जोन में सभी प्रकार की दुकानें प्रत्येक दशा में बंद रखी जाए। कंटेन्मेंट जोन के बाहर भी शासन के निर्देशानुसार कतिपय प्रतिबंधों को सख्ती से लागू किया जाय। 

   

       इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी मौदहा अजीत परेश ,पुलिस क्षेत्राधिकारी सौम्या पांडेय, तथा अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?