बूथ को मजबूत बनाये रखें सेक्टर पदाधिकारी : स्वामी प्रसाद

पूराकलां सेक्टर के पदाधिकारियों से मिले विधानसभा प्रभारी



ललितपुर। पूर्व मुख्यमंत्री/सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश सरकार की नीतियों को गलत ठहराते हुये पूरे प्रदेश में आह्वान संदेश कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. के नेतृत्व में 226 ललितपुर विधानसभा प्रभारी स्वामी प्रसाद यादव एड. ने पूराकलां सेक्टर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र का भ्रमण किया।
 विधानसभा प्रभारी स्वामी प्रसाद यादव ने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ता जुट जायें। उन्होंने सेक्टर पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वह अपने सभी बूथों को मजबूत बनाये रखें। यहां के लोगों की समस्याओं को जानकर उनके निस्तारण का हर संभव प्रयास करें। सेक्टर अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह यादव ने आश्वासन दिया कि हर बूथ पर सेक्टर पदाधिकारी पार्टी की नीतियों को पहुंचाते हुये मजबूती प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान मोहित कुमार पांडे, विकास यादव, सुरेन्द्र यादव, आशीष यादव, रमेश रैकवार, बल्ले रैकवार, भगवानदास सहरिया, गनपत यादव, राहुल रैकवार, कालीचरण बंशकार, सुरेश वंशकार, नीरज यादव, महेंद्र यादव, राजभान यादव, राजेश रैकवार आदि मौजूद रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?