दिल्ली में घुसे ISIS आतंकी को पुलिस ने धौलाकुआं में मुठभेड़ के बाद दबोचा


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली  मे बड़ी वारदात करने के लिऐ घुसा आतंकी  धौलाकुआं इलाके में बीती रात हुई मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस के मुताबिक, इस संदिग्ध आतंकी का नाम अबू युसूफ है और इसका संबंध आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट  से है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशन सेल ने बीती रात धौलाकुआं से करोल बाग को जोड़ने वाली रिज रोड के पास एनकाउंटर के बाद इस आतंकी को गिरफ्तार किया। इसके पास से दो IED और एक पिस्तौल बरामद हुआ है। इस गिरफ्तारी के बाद राजधानी दिल्ली  मे आई एस आई  आतंकवादियों के संरक्षक  तथा देश विरोधी लोगों की जानकारी भी मिलने की संभावना है। दिल्ली में पकड़ा गया ISIS आतंकी खुरासन मोड्यूल से जुड़ा हो सकता है। 13 जुलाई को NIA ने पुणे से ISIS आतंकी महिला सादिया और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया था। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?