एलडीए कालोनी में 21 पौधरोपण कर राजीव जी की जयन्ती मनायी गयी।

लखनऊ 20 अगस्त।
  अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के आवाहन पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी के 76वें जयन्ती के अवसर पर उ0प्र0 कांगे्रस सेवादल मध्य जोन के अध्यक्ष राजेश सिंह काली के नेतृत्व में सेवादल का योद्धा-लगायेगा पौधा, कार्यक्रम के तहत लखनऊ स्थित राजाजीपुरम के एलडीए कालोनी में 21 पौधरोपण कर राजीव जी की जयन्ती मनायी गयी।
अ0भा0 कांगे्रस सेवादल द्वारा 20 अगस्त से 02 अक्टूबर तक ज्वाइन सेवादल सदस्यता अभियान का आगाज आज उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डा0 प्रमोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में मिर्जापुर में शुरूआत की गयी। जिसमें 76 लोगों ने सेवादल की सदस्यता फार्म भरकर ली।
इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों में प्रमुख रूप से सर्वश्री सुशील तिवारी सोनू पंडित, संजीव सिंह, राजेन्द्र बहादुर सिंह, राजमणि शुक्ला, आलेख पाण्डेय, विनोद श्रीवास्तव, सुभाष पाण्डेय, अनिल शुक्ला, इन्दू पाण्डेय, सतीश सिंह, भानु प्रताप सिंह, वीरेन्द्र यादव आदि शामिल रहे।  


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?