हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 74वां स्वतंत्रता दिवस का पर्व


ललितपुर।

देश भर मे आनबान शान के साथ हर्षोल्लास पूर्वक 74वां स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया। सरकारी कार्यालयों एवं गैर सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराया गया। तहसील मड़ावरा में उपजिलाधिकारी मड़ावरा सत्यपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान तहसीलदार मड़ावरा तहसीलदार सरोज कुमार, दयाशंकर वर्मा आरके, प्रभुदयाल आरके, उन्मेद एसडीएम पेशकार, लखन लाल तहसीलदार पेशकार सहित विभिन्न अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

ब्लॉक कार्यालय मड़ावरा में ब्लॉक प्रमुख चन्द्रदीप रॉवत ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी मड़ावरा सुनील कुमार, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा हिर्देश कुमार,  सहायक विकास अधिकारी पंचायत आलोक दुवे,  सहायक विकास अधिकारी आइएसबी सर्वेश सचान, जेई एमआई राजा भैया, ग्राम विकास अधिकारी जोधन सिंह, उमाशंकर राजपूत, अनूप केशरी,  निखिल मित्तल, शैलेंद्र प्रजापति, नीरज कुमार, जेई नसीर खान, मुकेश जैन आदि उपस्थित रहे। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने ध्वजारोहण किया। ब्लॉक संसाधन केन्द्र मड़ावरा में खण्ड शिक्षा अधिकारी रामगोपाल वर्मा ने ध्वजारोहण किया। थाना मड़ावरा में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण बीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में रेंजर एम.आई. खान ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान वन दरोगा महेंद्र सिंह, वन रक्षक हल्कूराम आदि उपस्थित रहे। सीवी रमन एजुकेशन एकेडमी में प्रबंधक पुष्पेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोंगराखुर्द में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि छोटे राजा ने ध्वजारोहण किया। संविलियन विद्यालय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मड़ावरा में प्रधानाध्यापिका आशा देवी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। सरस्वती मन्दिर इण्टर कॉलेज/महाविद्यालय मड़ावरा में प्रबन्धक दीवान विक्रम सिंह ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़ावरा में दीवान दिग्विजय सिंह ने ध्वजारोहण किया। आर ए बी डी महाविद्यालय हँसरी में प्रबन्धक डॉ. सूर्यनाथ यादव ने ध्वजारोहण किया। 

74वें स्वतन्त्रता दिवस पर सभी जगह 

स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद किया गया। यह दिन हमें

देश को स्वतंत्रता दिलाने में  हमारे स्वतंत्रता सैनानियों के त्याग को याद दिलाता है। भारत को मिली ये आजादी बहुत महत्वपूर्ण थी, क्योंकि इसके लिए देश के वीरों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी और काफी संघर्ष किया। महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ.राजेंद्र प्रसाद, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सुखदेव, गोपाल कृष्ण गोखले, लाला लाजपत राय, लोकमान्य बालगंगाधर तिलक, चंद्र शेखर आजाद के बलिदान के कारण ही आज हम आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं। लोगों ने उनको नमन कर उन्हें याद किया। 


 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,